Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

वसूला ₹7,500 जुर्माना

सुचना

ब्रेकिंग: श्यामलाल मदन मोहन प्रतिष्ठान के स्वामी राम अवतार अग्रवाल का : स्वर्गवास, क्षेत्र में शोक की लहर

Abid Hussain

Sun, Feb 8, 2026

टनकपुर/ नगर क्षेत्र के वरिष्ठ कपड़ा व्यापारी एवं श्यामलाल मदन मोहन प्रतिष्ठान के स्वामी  राम अवतार अग्रवाल (85 वर्ष) का आज निधन हो गया।उनके निधन से नगर में शोक की लहर दौड़ गई है।

परिजनों के अनुसार, उनका अंतिम संस्कार कल शारदा घाट पर किया जाएगा।

श्री अग्रवाल अपने सरल स्वभाव, ईमानदार व्यापार और सामाजिक सहभागिता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने दशकों तक टनकपुर के व्यापारिक क्षेत्र को अपनी सेवाएं दीं और एक सम्मानित पहचान बनाई।

उनके निधन पर क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक संगठनों एवं नगरवासियों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।

Tags :

शोक समाचार

जरूरी खबरें