Tue 27 Oct 2026

ब्रेकिंग

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

वसूला ₹7,500 जुर्माना

सुचना

टोमेटो फ्लू" की घेराबंदी के लिए जिले का चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग : अलर्ट मोड में - सीएमओ

Abid Hussain

Tue, Oct 7, 2025

चंपावत। मॉडल जिले में "टोमेटो फ्लू" के प्रवेश करने से पूर्व उसे रोकने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने सुरक्षा चक्र तैयार कर लिया है। यदि आपके 1 से 9 वर्ष के बच्चों को एकाएक बुखार, शरीर में लाल चकत्ते, हाथ, पैर, व मुंह में फफोले जैसे लक्षण दिखाई देते हैं,तो आप बगैर देर किए उस बच्चे को अस्पताल में आइसोलेट करवा लें। जिससे उसके संक्रमण को वहीं रोका जा सके।

सीएमओ डॉ देवेश चौहान ने यह जानकारी देते हुए बताया कि "टोमेटो फ्लू" के लगातार फैलाव को देखते हुए यह आवश्यक है कि इस संक्रामक रोग को एक स्थान से दूसरे स्थान में जाने से रोका जाए। इस कार्य के लिए जिले के सभी जिला चिकित्सालय,उप जिला चिकित्सालय, स्वास्थ्य केंद्रों के अलावा निजी चिकित्सालयो को अलर्ट मोड में रखा गया है। जिससे रोगी की शिनाख्त होने पर उसे विशेष निगरानी में रखा जा सके। इसके अलावा गांव स्तर पर भी जन-जागरूकता अभियान शुरू किया गया है। उधर जिलाधिकारी मनीष कुमार ने सीएमओ को निर्देश दिए है कि वे ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित करे जिससे यह रोग जिले में ही प्रवेश न कर सके तथा सभी चिकित्सालयों में इस रोग से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए जाए। डीएम के अनुसार मैदानी क्षेत्रों से आने वाले वाहनों में भी विशेष निगरानी रखने की आवश्यकता होगी। जिससे यह पता चल सके कि कोई बच्चा इस संक्रामक रोग को लेकर तो नहीं आ रहा है? ऐसे कई माता-पिता हो सकते हैं जो अपने बच्चे में इस प्रकार के सिमटम को साधारण रूप में ले रहे होंगे।

Tags :

जरूरी खबरें