Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

वसूला ₹7,500 जुर्माना

सुचना

TSSRJSR राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में : स्वर्गीय जगत सिंह रावत स्मृति छात्रवृति से मेधावी छात्रो का किया गया सम्मान

Abid Hussain

Thu, May 15, 2025

■■ पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत के द्वारा मेधावी छात्र को किया गया सम्मानित

■■ छात्रों को पठन-पाठन के साथ जीवन में लक्ष्य तय करते हुए आगे बढ़ने का करना चाहिए प्रयास, हर्षवर्धन

टनकपुर/ (आबिद सिद्दीकी) ठा०श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज, टनकपुर,में मेधावी छात्र सम्मान समारोह आयोजित किया गया। प्रधानाचार्य हरीश चंद्र पाठक ने समारोह में विद्यालय का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया । बताया कि आज बृहस्पतिवार को दसवीं कक्षा में सर्वाधिक प्राप्तांक से उत्तीर्ण  77.20 %अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र संदीप सिंह को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व पालिका अध्यक्ष हर्षवर्धन सिंह रावत के द्वारा  स्वर्गीय जगत सिंह रावत स्मृति छात्रवृति 1101रु प्रदान  कर मेधावी छात्र को सम्मानित किया गया । अपने संबोधन में श्री रावत ने कहा कि छात्रों को पठन-पाठन के साथ जीवन में लक्ष्य तय करते हुए आगे बढ़ने का प्रयास करना चाहिए

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य  हरीश चंद्र पाठक , शशांक मिश्र ,  रूप चंद्र राजपूत , कैप्टन एल डी तिवारी ,  स्मृति  खर्कवाल प्रयोगशाला सहायक नरेंद्र सिंह बिष्ट, सहित समस्त शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।

Tags :

मेहनत का मिला इनाम

जरूरी खबरें