Wed 28 Oct 2026

ब्रेकिंग

घी-मिठाई और नमकीन के तीन सैंपल लिए

29 अक्टूबर को लगेगी वैन

तीसरे दिन भी धरना जारी

आज सुबह 8:30 बजे बनबसा शारदा घाट पर होगा अंतिम संस्कार

वसूला ₹7,500 जुर्माना

सुचना

टनकपुर रेलवे स्टेशन परिसर में आवारा पशुओं का लगा जमवाड़ा यात्री परेशान : अधिकारी मौन तो सुनेगा कौन

Abid Hussain

Sat, May 31, 2025

टनकपुर/ उत्तर भारत का सुविख्यात पूर्णागिरि मेला अपनी चरम सीमा पर है। हजारों की तादाद में प्रतिदिन यात्री मां के दरबार पहुंच रहे है। लेकिन यात्रियों की सुविधाओं की बात की जाए  तो रेलवे प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। 

आपको बता दें रेलवे स्टेशन परिसर में आवारा पशुओं का जमवाड़ा हर समय लगा रहता है। जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना होने का अंदेशा बना हुआ है। जिम्मेदार इस और बिल्कुल भी ध्यान नहीं दे रहे हैं।

 यात्री हरपाल, किशन राम दुलारे, राम प्यारे निवासी कासगंज ने बताया कि जैसे ही वह सुबह खाना खाने बैठे आवारा पशु ने उनके खाने पर मुंह मार दिया जिसके चलते उनका खाना खराब हो गया है। यात्रियों ने रेलवे प्रशासन से रेलवे परिसर के अंदर घूम रहे आवारा पशुओं पर अंकुश लगाने की मांग की है।

Tags :

जरूरी खबरें