Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

: मंझेडे शकरू मे की गई गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म

नगीना/  गर्भ में पल रहे बच्चे का स्वास्थ्य उसकी माता के खानपान व पोषण पर निर्भर करता है। इसी पोषण की महत्ता के प्रति जागरूकता के लिए  मंगलवार को जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों पर गोद भराई की रस्म अदा की गई  ग्राम पंचायत मंझेडे शकरू में पोषण अभियान के अंतर्गत गोद भराई उत्सव का आयोजन हुआ। आंगनबाड़ी कार्यकत्री के द्वारा छह माह तक नवजात शिशु को सिर्फ स्तनपान कराने के लिए प्रेरित किया। गर्भवती महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य और उनकी देखभाल के लिए इस मौके पर महिलाओं को पोषण की जानकारी दी गई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सलमा बेगम तथा शहनाज ने गांव की गर्भवती महिला की गोदभराई की रस्म पूरी की।  गर्भवती महिला मंतशा पत्नी गुलफाम, सहाना पत्नी शाहिद हुसैन ,रेशमा पत्नी सुलेमान को उपहार के रूप में पोषण की पोटली दी गई है। पोटली में गुड़, चना, हरी पत्तेदार सब्जियां, आयरन की गोली, पोषाहार व फल आदि था।आँगनवाड़ी कार्यकर्त्ता सलमा ने कहा कि शिशु के जन्म के एक घंटे के भीतर मां का पीला गाढ़ा दूध बच्चे की रोग प्रतिरोधिक क्षमता को बढ़ाता है। उन्होंने कहा कि गर्भवती, किशोरियां व बच्चो में एनीमिया की रोकथाम जरूरी है। गर्भवती को 180 दिन तक आयरन की एक लाल गोली जरूर खाना चाहिए। 10 से 19 साल की किशोरियों को भी प्रति सप्ताह आयरन की एक नीली गोली का सेवन करना चाहिए द्य छह माह से पांच साल तक के बच्चों को सप्ताह में दो बार एक-एक मिलीलीटर आयरन सिरप देना चाहिए।

Tags :

जरूरी खबरें