Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

बनाया नया कीर्तिमान

देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे हों सभी काम

पूर्णागिरि धाम मार्ग होगा रोशन

सुचना

: आंगनबाड़ी केंद्रों पर लापरवाही मिलने पर की जाएगी ठोस कार्रवाई, अनीता चौहान (सुपरवाइजर)

नगीना (कोतवाली) महिला एवं बाल विकास विभाग के आंगनबाड़ी केंद्र व बाल विकास परियोजना कार्यालय के लापरवाह वर्कर  पर जल्द शिकंजा कसेगा। इसके लिए बाल विकास विभाग की सुपरवाइजर अनीता चौहान ने लापरवाह आंगनबाड़ी वर्करों को कड़ी चेतावनी देते हुए कार्रवाई किए जाने की बात कही है
 आपको बता दें आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन वर्करों व सहायिकाओं द्वारा किया जाता है, जबकि सीडीपीओ कार्यालय में सुपरवाइजर, मुख्य सेविका आदि कर्मचारी रहते हैं। कोतवाली ब्लॉक में सुपरवाइजर अनीता चौहान ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्रों के समय से न खुलने और वर्करों के गायब रहने की शिकायतें ग्रामीणों द्वारा की जा रही हैैं।

आईजीआरएस पोर्टल पर भी काफी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं, जिसमें आंगनबाड़ी वर्करों पर आरोप लगाए गए हैं। बहुत से केंद्रों पर लाभार्थियों को समय से पोषाहार का वितरण नहीं किए जाने या लाभार्थियों को पोषाहार  नहीं दिए जाने की शिकायतें मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि आए दिन मिल रही शिकायतों के चलते सुपरवाइजर ने कोतवाली ब्लाक के अंतर्गत केंद्रों में कार्यरत आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को कार्य में सुधार करने के लिए निर्देशित किया है उन्होंने ऐसे लापरवाह कार्यकत्रियों को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर जल्द से जल्द इसमें सुधार नहीं किया तो संबंधित कार्यकत्री के खिलाफ ठोस कार्रवाई की जाएगी

Tags :

जरूरी खबरें