Sun 11 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: कोतवाली ब्लाक के मंझेडे शकरू आंगनबाडी केन्द्र, प्रथम मे नसरीन बानो ने किया लाभार्थीयो को पौष्टक युक्त आहार का वितरण,

■■/राशन मिलने से क्षेत्र के तमाम लाभार्थी हुए गदगद••••

नगीना/बाल विकास परियोजना के तहत बुधवार  को क्षेत्र के आंगनबाड़ी केंद्र प्रथम  पर टेक होम राशन का वितरण किया गया। इस दौरान आंगनबाड़ी केंद्र एवं उसके पोषक क्षेत्र में आने वाली गर्भवती धात्री महिलाओं के अलावे केंद्र में नामांकित बच्चों के बीच पौष्टिक युक्त आहार दिया गया। इस मौके पर आंगनबाडी कार्यकत्री ने बताया कि मुख्य रूप से यह कार्यक्रम कुपोषण से बचाने के लिए संचालित किया गया है।

जिसमें  सूखा आहार लाभार्थीयो को दिया जाता है। यह योजना गरीबों के लिए वरदान साबित हो रहा है। टेक होम राशन वितरण कार्यक्रम के तहत प्रत्येक माह में एक निश्चित अवधि में लाभार्थीयो को दिया जाता है। राशन मिलने के बाद बच्चे बहुत खुश होते हैं, और आंगनबाड़ी की ओर रुख करते हैं। यह योजना बच्चों में शिक्षा के प्रति जागरूकता लाने के लिए है।

इस मौके पर क्षेत्र स्थित  केंद्र पर कार्यरत आँगनबाड़ी कार्यकत्री नसरीन बानो  ने बताया कि बाल विकास परियोजना आधारित आंगनबाड़ी से संबंधित सभी हितग्राहियों को पूरक पोषण आहार दिए जाने का प्रावधान है।उन्होंने बताया कि छः माह से तीन  वर्ष के बच्चों एवं गर्भवती माताओं को राशन दिया जाता है।

इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों में  नियमित पढने आने वाले तीन वर्ष से छः वर्ष की उम्र के बच्चो को राशन दिया जाता है। इस मामले में बाल विकास परियोजना अधिकारी शीतल वर्मा  ने बताया कि  क्षेत्र के केंद्रों पर टीएचआर का वितरण किया गया है। यह सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है। इसका लाभ उचित लोगों को मिले इसका हरसंभव प्रयास किया जाता है। इसमें किसी भी स्तर पर कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जो लापरवाही बरतेंगे। उनपर कार्रवाई होगी।

Tags :

जरूरी खबरें