Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

बनाया नया कीर्तिमान

देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे हों सभी काम

पूर्णागिरि धाम मार्ग होगा रोशन

सुचना

: मंझेडा शकरु ग्राम पंचायत का होगा जल्द कायाकल्प, ओडीएफ योजना के तहत 27 लाख रुपए हुए स्वीकृत

नगीना / कोतवाली ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत मंझेडा शकरु का  जल्द होगा कायाकल्प, क्योंकि गावं   के लिए ओडीएफ योजना के तहत 27 लाख रुपए का बजट स्वीकृत हुआ है। साथ ही योजनाओं की क्रियान्वयन के लिए 65 जिला स्तरीय अधिकारी व 65 तकनीकी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आपको बता दें भारत मिशन के अंतर्गत तरल प्रबंधन हेतु बिजनौर की 641 ग्राम पंचायत के 1077 राजस्व ग्रामों को ओडीएफ प्लस मॉडल ग्राम बनाने के लिए चयन किया गया है।

 इन ग्रामों में कूड़ा निस्तारण हेतु आरआरसी, खाद गड्ढा, डस्टबिन एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन हेतु नाला- नाली निर्माण डब्लूएसपी निर्माण इत्यादि के साथ प्रतिदिन डोर टू डोर कचरा का कलेक्शन किया जाएगा।

 इस संबंध में पंचायत सेक्रेटरी नंदराम सिंह ने बताया कि इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत को धन उपलब्ध करा दिया गया है। जल्द ही ग्रामों की विकास कार्य कराए जाने से तस्वीर बदली हुई नजर आएगी उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिलाधिकारी ने 65 अधिकारियों को नियुक्त करते हुए प्रत्येक के साथ एक तकनीकी अधिकारी भी लगाया है। 

इधर  ग्राम पंचायत मंझेडा शकरू के लिए ओडीएफ योजना में राशि स्वीकृत होने पर ग्राम प्रतिनिधि जहांगीर ने अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है।

Tags :

जरूरी खबरें