Tue 03 Nov 2026

ब्रेकिंग

नन्हीं विधि चौधरी और सीनियर वर्ग में रश्मि पंत ने मारी बाजी

एकता और अखंडता का संदेश

समां; रंगारंग प्रस्तुतियों पर देर रात तक थिरके दर्शक

सुर्खियां, बनबसा ग्रुप एडमिन का अंदाज बना चर्चा का विषय

और 1 नवंबर को होंगे आयोजन

सुचना

लायंस क्लब के दीपावली मेले का रंगारंग समापन, डांस प्रतियोगिता में : नन्हीं विधि चौधरी और सीनियर वर्ग में रश्मि पंत ने मारी बाजी

Abid Hussain

Tue, Nov 3, 2026

लायंस क्लब के दीपावली मेले का रंगारंग समापन, डांस प्रतियोगिता में नन्हीं विधि चौधरी और सीनियर वर्ग में रश्मि पंत ने मारी बाजी

जूनियर वर्ग में विधि और सीनियर वर्ग में रश्मि ने हासिल किया प्रथम स्थान, लकी ड्रॉ में रॉयल एनफील्ड बुलेट जीतकर विपुल भट्ट बने भाग्यशाली विजेता

टनकपुर। लायंस क्लब की ओर से आयोजित दो दिवसीय निःशुल्क नेत्र चिकित्सा सहायताार्थ भव्य दीपावली मेले का रंगारंग समापन उत्साह और उमंग के बीच हुआ। मेले के अंतिम दिन गांधी मैदान में आयोजित डांस प्रतियोगिता में नन्हे कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से दर्शकों का दिल जीत लिया। पूरा मैदान तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और देर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची रही।

मेले के अंतिम दिन के कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम प्रमोद कुमार ने किया। डांस प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में विधि चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, जबकि सीनियर वर्ग में रश्मि पंत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा महिलाओं के लिए आयोजित एक मिनट के मनोरंजक खेल ने भी खूब आकर्षित किया। मेले में उमड़ी भारी भीड़ ने आयोजन की रौनक को चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम का सबसे रोमांचक क्षण लकी ड्रॉ रहा। इसमें रॉयल एनफील्ड बुलेट का प्रथम पुरस्कार रॉयल एनफील्ड बुलेट मेन मार्केट के विपुल भट्ट ने अपने नाम किया। विजेताओं को पुरस्कार मिलने पर दर्शकों ने जमकर उत्साहवर्धन किया।

लायंस क्लब की ओर से आयोजित इस सेवा कार्य और भव्य मेले की लोगों ने सराहना की। क्लब अध्यक्ष लायन रचित मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों, सहयोगियों, प्रतिभागियों और क्षेत्रवासियों का आभार जताते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया।

इस मौके पर मेला संचालक लायन क्रांति मोहन सक्सेना, मेला सह-संचालक लायन वैभव अग्रवाल, गौरव अग्रवाल, दीपक जैन, संजय अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल, दीपक छतवाल, दर्पण अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, पुनीत शारदा, संजय छतवाल, राजीव आर्य, शलभ शर्मा और दीपक शारदा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें