राष्ट्रीय एकता दिवस पर चम्पावत पुलिस का अनूठा आयोजन, थानों में गूंजा : एकता और अखंडता का संदेश
Abid Hussain
Mon, Nov 2, 2026
‘एकता परेड-2026’ का सजीव प्रसारण देख नागरिकों, युवाओं और पुलिस परिवार ने लिया राष्ट्र की एकता बनाए रखने का संकल्प
चम्पावत। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती एवं राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर चम्पावत पुलिस ने जनपदभर में राष्ट्रीय एकता और अखंडता का संदेश दिया। 31 अक्टूबर को जनपद के समस्त थानों में ‘एकता परेड-2026’ का सजीव प्रसारण किया गया। इस दौरान पुलिसकर्मियों के साथ स्थानीय नागरिकों, स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं और सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए आपसी सद्भाव, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर सरदार वल्लभभाई पटेल के राष्ट्र निर्माण में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को याद किया गया। वक्ताओं ने उनके विचारों को स्मरण करते हुए कहा कि देश की मजबूती उसकी एकता और अखंडता में निहित है। समाज के प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे।
चम्पावत पुलिस के इस आयोजन ने पुलिस और आमजन के बीच सहभागिता एवं सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया। कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं को राष्ट्रीय एकता, भाईचारे और देश के प्रति जिम्मेदारी का महत्व समझाया गया।
चम्पावत पुलिस का संदेश—एकता में शक्ति और अखंडता में गौरव ही सशक्त राष्ट्र की असली पहचान है।
Tags :
अच्छी पहल