सरस्वती शिशु मंदिर में गूंजा ‘वंदे मातरम्’, 250 से अधिक लोग : बने सामूहिक गान के साक्षी
Abid Hussain
Fri, Sep 25, 2026
टनकपुर। सरस्वती शिशु मंदिर (शिशु वाटिका), टनकपुर में शुक्रवार को ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष माधवानंद जोशी ने मां शारदा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि धर्मेंद्र चंद ने ‘वंदे मातरम्’ के महत्व एवं राष्ट्रभक्ति की भावना पर प्रकाश डाला। विशिष्ट अतिथि देवेंद्र चंद ने कार्यक्रम में अपना सहयोग प्रदान किया।
विद्यालय के बच्चों ने स्कूल गीत, प्रार्थना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एस.एस. जोशी ने की और सभी को आशीर्वचन दिया। कार्यक्रम के संयोजक विद्यालय के व्यवस्थापक बलवंत पांडे तथा सहसंयोजक विनोद गडकोटी रहे। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष कांति बल्लभ जोशी ने सभी अतिथियों का आभार जताया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में करीब 250 लोग उपस्थित रहे और सभी ने एक स्वर में राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ का सामूहिक गान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति के संदेश के साथ हुआ। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रधानाचार्य शांति भट्ट, सत्य प्रकाश गुप्ता, मदन कुमार, राज, लक्ष्मी पांडे, यशोदा चंद, पुष्पा, जानकी, तुलसी पांडे, रेखा पांडे, विनय पाठक, आरती भारती, पुष्पा, पार्वती बिष्ट उपस्थित रहे।
Tags :
अच्छी पहल