Thu 24 Sep 2026

ब्रेकिंग

घुसकर चोरी की वारदात का टनकपुर पुलिस ने किया पर्दाफाश, चोरी के जेवरात व नगदी बरामद

पूर्व सैनिकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

भव्य पुतला दहन तक होंगे आयोजन

टनकपुर पुलिस की कार्रवाई

तकनीक पर दो समझौता ज्ञापन

सुचना

खुशखबरी- खुशखबरी बनबसा सीएसडी कैंटीन में खुली AFD ब्रांच, : पूर्व सैनिकों को मिलेगी बड़ी सुविधा

Abid Hussain

Wed, Sep 23, 2026

टनकपुर/बनबसा। पूर्व सैनिकों के लिए बुधवार का दिन राहत और खुशी लेकर आया। 23 सितंबर 2026 को स्टेशन मुख्यालय बनबसा छावनी स्थित ईएसएम सीएसडी कैंटीन में AFD (Against Firm Demand) ब्रांच का विधिवत उद्घाटन किया गया। इससे चंपावत समेत आसपास के जिलों और नेपाल के पूर्व सैनिकों को अब कार, मोटरसाइकिल, वॉशिंग मशीन, एसी, टीवी समेत अन्य AFD सामान के लिए दूर-दराज की सीएसडी कैंटीनों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

ब्रांच का उद्घाटन कर्नल नवल जोशी, कार्यवाहक स्टेशन कमांडर, मुख्यालय बनबसा छावनी ने किया। इस दौरान कर्नल अजय सिंह (सेना मेडल), प्रशासनिक अधिकारी स्टेशन मुख्यालय बनबसा छावनी, कर्नल प्रशांत कुमार वर्मा, उप कमान अधिकारी 6वीं डोगरा बटालियन, सीएसडी कैंटीन प्रबंधक नारायण दत्त पांडे, कैंटीन स्टाफ तथा बड़ी संख्या में पूर्व एवं सेवारत सैनिक मौजूद रहे।

पूर्व सैनिक संगठन बनबसा-टनकपुर के पदाधिकारियों के विशेष अनुरोध पर सीएसडी कैंटीन प्रबंधक नारायण दत्त पांडे ने AFD ब्रांच शुरू कराने के लिए विशेष रुचि लेते हुए प्रयास किए। उनके प्रयासों से यह सुविधा पूर्व सैनिकों को उपलब्ध हो सकी।

गौरव सेनानी कल्याण समिति पूर्व सैनिक संगठन बनबसा-टनकपुर के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने AFD ब्रांच खुलने पर स्टेशन कमांडर बनबसा छावनी और कैंटीन प्रबंधक नारायण दत्त पांडे का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे पहले क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को AFD सामान के लिए करीब 250 किलोमीटर से अधिक दूरी तय कर पिथौरागढ़ और हल्द्वानी स्थित सीएसडी कैंटीनों का रुख करना पड़ता था।

नई सुविधा से चंपावत, ऊधम सिंह नगर और पीलीभीत जिलों के साथ मित्र देश नेपाल के पूर्व सैनिकों को भी लाभ मिलने की उम्मीद है। कैप्टन भानी चंद ने इस सुविधा के लिए कैंटीन प्रबंधक नारायण दत्त पांडे के विशेष योगदान की सराहना करते हुए पूर्व सैनिकों की ओर से उनका धन्यवाद किया।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें