Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

सौदागरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सितंबर को विशेष आयोजन

 प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल अव्वल

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

सुचना

मनिहारगोठ मे 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर दी जान, : परिवार में मचा कोहराम

Abid Hussain

Thu, Sep 3, 2026

टनकपुर। मनिहारगोठ क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब 19 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए।

जानकारी के अनुसार अरबाज खान पुत्र नियाजुल्लाह, उम्र करीब 19 वर्ष, निवासी मनिहारगोठ ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगा ली। परिजनों को घटना की जानकारी होने पर उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। युवक द्वारा यह कदम उठाए जाने के पीछे क्या कारण रहा, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

युवक की मौत की खबर से परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना को लेकर क्षेत्र में भी शोक का माहौल बना हुआ है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज

जरूरी खबरें