Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

सौदागरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सितंबर को विशेष आयोजन

 प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल अव्वल

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

सुचना

1971 के भारत-पाक युद्ध में निभाई थी सक्रिय भूमिका, : सैलानीगोठ निवासी पूर्व सैनिक भवानी दत्त का निधन

Abid Hussain

Fri, Aug 28, 2026

टनकपुर। ग्राम सैलानीगोठ निवासी पूर्व सैनिक सिपाही भवानी दत्त पुत्र स्वर्गीय नारायण दत्त का 74 वर्ष की आयु में दो दिन पूर्व बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

स्वर्गीय भवानी दत्त का अंतिम संस्कार 27 अगस्त को प्रातः 10:30 बजे सैलानीगोठ स्थित सरदेश्वर मंदिर शारदा घाट पर किया गया। उनके बड़े पुत्र नायब सूबेदार किशोर भट्ट एवं छोटे पुत्र नायब सूबेदार दीपक भट्ट ने मुखाग्नि दी।

स्टेशन मुख्यालय बनबसा छावनी के स्टेशन कमांडर के प्रतिनिधि के रूप में 26 डोगरा बटालियन के नायब सूबेदार सुरेंद्र कुमार सहित दो जवानों ने पुष्पचक्र अर्पित कर दिवंगत सैनिक को श्रद्धांजलि दी।

अंतिम संस्कार में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र राय, सूबेदार गंगा दत्त, सूबेदार मेजर कृष्णानंद बैज, नायक कैलाश राय, नायक सुरेश राय सहित गांव के गणमान्य नागरिक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

बताया गया कि सिपाही भवानी दत्त ने 9वीं कुमाऊं बटालियन में सेवा के दौरान वर्ष 1971 के भारत-पाक युद्ध में सक्रिय भूमिका निभाई थी। उनके निधन को पूर्व सैनिक संगठन एवं क्षेत्र के लोगों ने अपूरणीय क्षति बताया।

पूर्व सैनिक संगठन बनबसा-टनकपुर, जिला चम्पावत के अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद एवं संगठन के पदाधिकारियों ने भी सिपाही भवानी दत्त के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने तथा शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

Tags :

शोक समाचार

जरूरी खबरें