Tue 15 Sep 2026

ब्रेकिंग

सौदागरों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सितंबर को विशेष आयोजन

 प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल अव्वल

बाह्य न्यायालय टनकपुर में न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी की अध्यक्षता में हुआ आयोजन

पंडित जीबी पंत की 139वीं जयंती धूमधाम से मनाई, मरीजों को वितरित किए फल

सुचना

टनकपुर चंपावत : मनिहारगोठ में हर्षोल्लास से मनाया गया ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का जुलूस

Abid Hussain

Wed, Aug 26, 2026

टनकपुर। ग्राम पंचायत मनिहारगोठ में बुधवार को ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का पर्व हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने जुलूस निकालकर पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शिक्षाओं को याद किया और आपसी भाईचारे, प्रेम, शांति एवं सौहार्द का संदेश दिया।

जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंदों ने शिरकत की। नात-ए-पाक और धार्मिक नारों से क्षेत्र का माहौल खुशनुमा नजर आया। जुलूस के दौरान लोगों ने अनुशासन और आपसी सौहार्द बनाए रखते हुए पर्व की खुशियां साझा कीं।

इस दौरान , मुफ्ती मजीदुर रहमान , कदीर हुसैन, मोहम्मद यामीन,  मुजीबल रहमान , काशिफ रजा, इकरार गुलाम रसूल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। आयोजन में युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

आयोजकों ने कहा कि ईद-ए-मिलाद-उन-नबी का संदेश मानवता, भाईचारे और शांति का है। सभी लोगों से आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ रहने की अपील की गई।

Tags :

जज्बा

जरूरी खबरें