वारंटी के खिलाफ टनकपुर पुलिस की कार्रवाई, : एनबीडब्ल्यू में वांछित गिरफ्तार
Abid Hussain
Sat, Sep 19, 2026
टनकपुर। वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत टनकपुर कोतवाली पुलिस ने एनबीडब्ल्यू (गैर जमानती वारंट) में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक चंपावत एवं क्षेत्राधिकारी टनकपुर के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली टनकपुर चेतन रावत के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। इस दौरान अशोक कुमार पुत्र ओमप्रकाश, निवासी सिद्ध बाबा आयरन स्टोर के पास, पंचायत घर, टनकपुर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम में उप निरीक्षक तेज कुमार और कांस्टेबल दीपक रावत शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Tags :
चंपावत पुलिस की कार्रवाई