Wed 04 Nov 2026

ब्रेकिंग

शिविर का आयोजन

मुख्यमंत्री धामी ने पत्रकारों को दिया आधुनिक मीडिया सेंटर का तोहफा

नन्हीं विधि चौधरी और सीनियर वर्ग में रश्मि पंत ने मारी बाजी

एकता और अखंडता का संदेश

समां; रंगारंग प्रस्तुतियों पर देर रात तक थिरके दर्शक

सुचना

राज्य स्थापना दिवस की श्रृंखला में टनकपुर में वृहद निःशुल्क चिकित्सा : शिविर का आयोजन

Abid Hussain

Wed, Nov 4, 2026

93 लोगों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण, ईसीजी, मधुमेह, हीमोग्लोबिन और ब्लड प्रेशर की भी हुई जांच

टनकपुर। उत्तराखंड के 26वें राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत आज बुधवार को आर्य समाज मंदिर टनकपुर में वृहद निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी चंपावत के दिशा-निर्देशों में आयोजित इस शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विभिन्न चिकित्सकीय सेवाओं का लाभ उठाया।

शिविर का शुभारंभ दर्जा राज्य मंत्री किरण देवी एवं नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान योग एवं प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया। शिविर में सामान्य चिकित्सा, मर्म चिकित्सा एवं हृदय रोग चिकित्सा सहित विभिन्न चिकित्सा पद्धतियों के अलग-अलग स्टॉल लगाए गए, जहां विशेषज्ञों ने लोगों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श एवं उपचार संबंधी सेवाएं प्रदान कीं।

शिविर के दौरान कुल 93 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इनमें 10 लोगों की ईसीजी जांच, 36 रोगियों की मधुमेह जांच, 37 लोगों की हीमोग्लोबिन जांच तथा 52 लोगों के उच्च रक्तचाप की जांच की गई। चिकित्सकीय टीम ने मरीजों को आवश्यक परामर्श देते हुए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित जांच कराने की सलाह दी।

इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, जिला फार्मेसी अधिकारी, फार्मेसी अधिकारी, पंचकर्म सहायक, प्राकृतिक चिकित्सा सहायक एवं डीपीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर के माध्यम से आयुर्वेद, योग, प्राणायाम एवं अन्य चिकित्सा पद्धतियों को जनसामान्य तक पहुंचाने के साथ ही लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की सराहनीय पहल की गई।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें