Mon 27 Jul 2026

ब्रेकिंग

पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

हुआ भावपूर्ण वर्णन

धामी सरकार के UCC तक का जोरदार समर्थन

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

सुचना

: सेवानिवृत्त होने पर मेघनाथ भैया जी को दी गई भावभीनी विदाई

admin

Sat, Apr 1, 2023
टनकपुर /विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में सेवा देने के बाद भैया जी मेघनाथ के लिए स्कूल स्टाफ और मैनेजमेंट कमेटी ने विदाई समारोह का आयोजन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य राकेश चंद्र पांडे ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे लिए खुशी की बात है कि आप आज हमारे बीच से अपनी पूरी सेवा देने के बाद रिटायर हो रहे हैं, यह एक कर्मचारी के लिए बहुत गर्व की बात है कि उसे रिटायर होने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि इनकी कार्यकुशलता हमेशा याद आएगी साथ ही इनकी कमी भी स्कूल को निरंतर खलेगी करीब 30 वर्षों तक स्कूल में सेवा देने के बाद सेवा निवृत्त होना एक बड़ी जिम्मेदारी से मुक्त होना है । स्कूल के प्रबन्धक दरबान सिंह करायत अध्यक्ष देवी दत्त  जोशी सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने संबोधन में मेघनाथ भैया जी के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इसके उपरान्त उन्हें फूल-माला पहनाकर भावभीनी विदाई दी गई। इस दौरान कार्यक्रम में जगदीश चंद्र जोशी वार्ड सभासद सविता बिस्ट सहित समस्त काॅलेज स्टाफ मौजूद रहा।

Tags :

जरूरी खबरें