Sun 16 Aug 2026

ब्रेकिंग

और कर्मवीरों का सम्मान

80वां स्वतंत्रता दिवस

धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

देशभक्ति के रंग में रंगा माहौल

बच्चों को मिली शिक्षण सामग्री

सुचना

सैलानीगोठ में श्री शिव महापुराण कथा में गणेश विवाह प्रसंग का : हुआ भावपूर्ण वर्णन

Abid Hussain

Sun, Jul 26, 2026

टनकपुर। सैलानीगोठ गांव में आयोजित श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निरंतर जारी है। कथा के सप्तम दिवस पर पूज्य व्यासाचार्य पं. भूदेव प्रसाद भट्ट ने भगवान श्री गणेश के विवाह प्रसंग का विस्तारपूर्वक एवं भावपूर्ण वर्णन किया। उनकी सरल, सरस और मनमोहक कथा शैली ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया।

कथा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भगवान शिव तथा गणपति बप्पा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। व्यास जी ने गणेश विवाह प्रसंग के माध्यम से धर्म, आस्था और संस्कारों का महत्व बताते हुए श्रद्धालुओं को सत्कर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।

कार्यक्रम के मुख्य यजमान प्रकाश चंद्र पांडेय एवं लक्ष्मी पांडेय ने कथा में पधारे सभी श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कथा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।

श्री शिव महापुराण कथा के सफल संचालन में पं. जयदत्त कलौनी, रामदत्त कलौनी, लाखन सिंह नेगी तथा मंदिर समिति के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। कथा में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से आयोजन स्थल पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर है।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें