Sat 08 Aug 2026

ब्रेकिंग

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

रहा भव्य सैनिक स्मारक अंतिम चरण में

पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

सुचना

स्वतंत्रता दिवस की भव्य तैयारियों के साथ विकास कार्यों को मिली रफ्तार, : टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

Abid Hussain

Sat, Jul 25, 2026

टनकपुर। नगर पालिका परिषद टनकपुर की बोर्ड बैठक पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में पालिका सभागार में आयोजित हुई। बैठक में नगर के विकास, स्वच्छता और स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि 15 अगस्त 2026 को हर वर्ष की तरह गांधी मैदान में स्वतंत्रता दिवस का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी तथा समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

नगरवासियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक वार्ड में प्राथमिकता के आधार पर तीन-तीन आवश्यक निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने का निर्णय लिया गया। साथ ही नगर में जरूरत वाले स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइटें लगाने, शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने तथा लंबे समय से लंबित विकास कार्यों को तेजी से पूरा कराने पर भी सहमति बनी।

बरसात के मौसम में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के उद्देश्य से पालिका के सभी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों, पर्यावरण मित्रों तथा मोहल्ला स्वच्छता समिति के पर्यावरण मित्रों को रेनकोट उपलब्ध कराने का भी प्रस्ताव पारित किया गया।

बैठक का एक महत्वपूर्ण विषय मुख्यमंत्री द्वारा नगर के सभी 11 वार्डों में ₹5.50 करोड़ (550 लाख रुपये) के विकास कार्यों को स्वीकृति दिए जाने पर आभार व्यक्त करना भी रहा। बोर्ड ने मुख्यमंत्री के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए इस स्वीकृति को नगर के समग्र विकास की दिशा में बड़ा कदम बताया।

बैठक का संचालन अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल ने किया। बैठक में सभासद दिनेश कुमार, हसीब अहमद, दिलदार अली, वकील अहमद, वर्षा शर्मा, सव्या बाल्मीकी, चर्चित शर्मा, बबीता वर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सविता बिष्ट, अवर अभियंता सागर राजपूत सहित पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें