Fri 24 Jul 2026

ब्रेकिंग

देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे हों सभी काम

पूर्णागिरि धाम मार्ग होगा रोशन

बना सर्वाधिक दैनिक विद्युत उत्पादन का नया रिकॉर्ड

नहीं मिला कोई बाल श्रमिक

पुलिस विभाग में शोक

सुचना

टनकपुर-बनबसा में विकास परियोजनाओं पर डीएम का सख्त एक्शन, बोले— : देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे हों सभी काम

Abid Hussain

Fri, Jul 24, 2026

टनकपुर/चम्पावत, 24 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 'आदर्श चम्पावत–विकसित चम्पावत' विजन को गति देने के लिए जिलाधिकारी मनीष कुमार ने शुक्रवार को तहसील पूर्णागिरि (टनकपुर) में टनकपुर-बनबसा क्षेत्र की महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए सभी कार्यदायी संस्थाओं को समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मुख्यमंत्री की मंशा के अनुरूप विकास योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुंचना चाहिए और किसी भी स्तर पर अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

बैठक में शारदा घाट पुनर्विकास, सिटी ड्रेनेज प्लान, इकोलॉजिकल कॉरिडोर, रोपवे परियोजना, रणकोची मंदिर पर्यटन एवं जीर्णोद्धार, बाढ़ सुरक्षा, सड़क तथा विद्युत परियोजनाओं की विभागवार समीक्षा की गई।

जिलाधिकारी ने शारदा घाट पुनर्विकास परियोजना के तहत वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही अतिक्रमण से प्रभावित परिवारों के सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआईए) एवं पुनर्वास-पुनर्स्थापन (आरएंडआर) योजना को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने तथा प्रभावित परिवारों से लगातार संवाद बनाए रखने के निर्देश दिए।

नायकखेड़ा क्षेत्र में प्रस्तावित इकोलॉजिकल कॉरिडोर की समीक्षा करते हुए निजी भूमि अधिग्रहण से जुड़े अभिलेखों की प्रक्रिया शीघ्र पूरी करने को कहा गया। वहीं सिटी ड्रेनेज प्लान के कार्य को चरणबद्ध तरीके से समानांतर रूप से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने बताया कि परियोजना की डिजाइन ड्रॉइंग को पीएमसी से मंजूरी मिल चुकी है और जल्द निर्माण कार्य तेज किया जाएगा।

रणकोची मंदिर पर्यटन एवं जीर्णोद्धार परियोजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने स्वीकृत डिजाइन के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य कराने, स्थानीय संस्कृति और पारंपरिक स्थापत्य को प्राथमिकता देने तथा हितधारकों से संवाद स्थापित कर आवश्यकतानुसार दुकानों का स्थानांतरण करने के निर्देश दिए।

बैठक में रोपवे परियोजना समेत अन्य विकास कार्यों की भी समीक्षा करते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्यों में तेजी लाने और नियमित प्रगति रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि टनकपुर-बनबसा क्षेत्र की ये सभी परियोजनाएं पर्यटन, आधारभूत ढांचे, आपदा प्रबंधन और स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा देंगी। इसलिए सभी विभाग गुणवत्ता, पारदर्शिता और निर्धारित समयसीमा का पूरी गंभीरता से पालन करें।

बैठक में मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार, उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार, तहसीलदार पिंकी आर्या, एगिस इंडिया कंसल्टिंग कंपनी के टीम लीडर सत्यजीत राय गुप्ता, आर.के. यादव, रोपवे परियोजना के प्रोजेक्ट मैनेजर महेंद्र सिंह, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता मनोज कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें