Sun 26 Jul 2026

ब्रेकिंग

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

टनकपुर पालिका बोर्ड की बैठक में कई अहम फैसले

बनाया नया कीर्तिमान

देरी बर्दाश्त नहीं, तय समय में पूरे हों सभी काम

पूर्णागिरि धाम मार्ग होगा रोशन

सुचना

बंगाली कॉलोनी मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही, नशे के कारोबार और : सुरक्षा व्यवस्था को लेकर क्षेत्रवासियों ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Abid Hussain

Sat, Jul 25, 2026

टनकपुर। अंबेडकर नगर एवं बंगाली कॉलोनी, वार्ड संख्या-03 के क्षेत्रवासियों ने वार्ड सभासद दिलदार अली के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी टनकपुर को ज्ञापन सौंपकर बंगाली कॉलोनी मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही, वन क्षेत्र में कथित नशे के कारोबार, महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा और सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने की मांग की है।

ज्ञापन में बताया गया है कि आयुर्वेदिक चिकित्सालय के समीप से होकर बंगाली कॉलोनी जाने वाला मार्ग स्थानीय निवासियों के आवागमन के लिए बनाया गया है, लेकिन वर्तमान में इस मार्ग से दिन-रात टैक्सी, व्यावसायिक एवं भारी वाहनों का संचालन हो रहा है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि इससे नई सड़क को नुकसान पहुंचने की आशंका है तथा धूल, शोर और दुर्घटना का खतरा लगातार बढ़ रहा है।

क्षेत्रवासियों ने आरोप लगाया कि सालवनी जंगल एवं आसपास के क्षेत्र में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन किया जा रहा है। रात्रि के समय नशे में गाली-गलौज, मारपीट और सार्वजनिक व्यवस्था भंग होने जैसी घटनाओं से स्थानीय लोग, विशेषकर महिलाएं एवं बालिकाएं, असुरक्षा महसूस कर रही हैं।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि पूर्णागिरि मेले के दौरान लगभग तीन माह तक यातायात नियंत्रण और पुलिस व्यवस्था पर्याप्त प्रभावी नहीं रहती, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

क्षेत्रवासियों ने उपजिलाधिकारी से मार्ग पर भारी वाहनों के संचालन की जांच कर आवश्यक प्रतिबंध लगाने, सड़क की भार क्षमता के अनुरूप यातायात व्यवस्था लागू करने, नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने, रात्रिकालीन पुलिस गश्त बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर उच्च गुणवत्ता के सीसीटीवी कैमरे लगाने तथा धूल और ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

ज्ञापन की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक एवं जिलाधिकारी चम्पावत को भी भेजी गई है। ज्ञापन पर क्षेत्र के अनेक निवासियों के हस्ताक्षर हैं।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें