Tue 10 Feb 2026

ब्रेकिंग

विपिन कुमार ने ऋषभ उनियाल को कार्यभार सौंपा

प्रतिष्ठानों पर औचक निरीक्षण

रोजगार मेला

स्वर्गवास, क्षेत्र में शोक की लहर

रेस्क्यू

सुचना

कांठ में हिरण के पाड़े की आमद से मचा हड़कंप, वन विभाग ने किया सुरक्षित : रेस्क्यू

Abid Hussain

Sat, Feb 7, 2026

मुरादाबाद जनपद के कस्बा कांठ में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक हिरण प्रजाति का पाड़ा अचानक रिहायशी बस्ती में घूमता हुआ दिखाई दिया। पूरी घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सामने आया है।

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार आवारा कुत्ते पाड़े के पीछे पड़ गए थे। डर के मारे हिरण का पाड़ा कस्बा कांठ के वार्ड नंबर 9 निवासी मोहम्मद हाशिम पुत्र हाजी वकील के घर में घुस गया। घर में पाड़े के घुसते ही हड़कंप मच गया और परिजनों में दहशत का माहौल बन गया। घटना करीब रात 10:00 बजे की बताई गई है।

घटना की सूचना मिलते ही सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. नवील अहमद ने तत्काल कोतवाली पुलिस को अवगत कराया। सूचना पर चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने वन विभाग से संपर्क कर वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह को मामले की जानकारी दी।

वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह के निर्देश पर वनवाचर सरोज कुमार, मदन सिंह एवं चौकी इंचार्ज संजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और हिरण प्रजाति के पाड़े को सुरक्षित पकड़ लिया।

वन रेंजर पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि रेस्क्यू किए गए पाड़े को बाद में जंगल में सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया है। समय पर की गई कार्रवाई से एक वन्यजीव की जान बच गई और किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने राहत की सांस ली और वन विभाग व पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

Tags :

जज्बा

जरूरी खबरें