Sat 21 Nov 2026

ब्रेकिंग

मुख्यमंत्री का फोटो, श्रमिकों में राहत किट को लेकर दिखा उत्साह

निरीक्षक चेतन रावत का ऊधमसिंह नगर तबादला

करोड़ों की योजनाओं से बदलेगी तस्वीर

भैयाजी जोशी

10,400 रुपये के चालान, मचा हड़कंप

सुचना

टनकपुर में आज ‘धामी’ ही धामी! कंधे से लेकर साइकिल और ऑटो तक छाया : मुख्यमंत्री का फोटो, श्रमिकों में राहत किट को लेकर दिखा उत्साह

Abid Hussain

Sat, Nov 21, 2026

किट वितरण से खुश हुए श्रमिक, धामी सरकार की पहल को बताया राहत भरा कदम

954 श्रमिकों को मिला लाभ, 3362 किटों का वितरण—शिक्षण, पोषण और स्वच्छता किट लेकर घर लौटे श्रमिक

टनकपुर। आज टनकपुर की सड़कों पर एक अलग ही नजारा देखने को मिला। कंधे पर बैग हो या हाथ में किट, ऑटो हो या साइकिल—हर तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तस्वीर नजर आती रही। मानो आज टनकपुर में धामी ही धामी छाए हों। दरअसल, श्रम विभाग की ओर से निर्माण श्रमिकों को राहत सामग्री किट वितरित किए जाने के बाद मुख्यमंत्री की तस्वीर लगी किट लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बन गई।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों एवं जिलाधिकारी मनीष कुमार के आदेशों के क्रम में शनिवार 21 नवंबर को न्याय पंचायत मोहनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत छीनीगोठ, सैलानीगोठ, मनिहारगोठ एवं बिचई के पंजीकृत निर्माण श्रमिकों के लिए पंचायत भवन ज्ञानखेड़ा में सामग्री वितरण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर में स्थानीय जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच उत्तराखंड भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड (UKBOCW) के 954 पंजीकृत निर्माण श्रमिकों को लाभान्वित किया गया। कुल 3362 किट वितरित की गईं, जिनमें 1454 शिक्षण किट, 954 पोषण किट और 954 स्वच्छता किट शामिल रहीं।

कार्यक्रम में दर्जा राज्यमंत्री किरन देवी, श्रम विभाग के उप श्रमायुक्त के के गुप्ता, संबंधित ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं बड़ी संख्या में पंजीकृत श्रमिक मौजूद रहे।

आज टनकपुर में तस्वीरों का भी रहा जलवा!

मुख्यमंत्री की तस्वीर लगी राहत किट लेकर जब श्रमिक शिविर से निकले तो बाजार, सड़कों और गलियों में मुख्यमंत्री की तस्वीर दिखाई देने लगी। किसी के कंधे पर किट, किसी के हाथ में सामग्री तो कहीं ऑटो और साइकिल पर रखी किट—हर तरफ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तस्वीर नजर आई।

श्रमिकों के चेहरे पर राहत और खुशी दिखाई दी। किसी के घर बच्चों की पढ़ाई के लिए शिक्षण सामग्री पहुंची, तो किसी परिवार को पोषण एवं स्वच्छता से जुड़ी सामग्री मिली। आज टनकपुर में सिर्फ राहत किट का वितरण नहीं हुआ, बल्कि मुख्यमंत्री की तस्वीर भी शहर की गलियों में चर्चा का विषय बन गई।

"कंधों पर राहत का सामान, तस्वीर में सरकार की पहचान… आज टनकपुर में हर रास्ते पर दिखाई दिया धामी के नाम का सम्मान।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन

जरूरी खबरें