Thu 19 Nov 2026

ब्रेकिंग

निरीक्षक चेतन रावत का ऊधमसिंह नगर तबादला

करोड़ों की योजनाओं से बदलेगी तस्वीर

भैयाजी जोशी

10,400 रुपये के चालान, मचा हड़कंप

बनबसा-टनकपुर में चलाया जनसंपर्क अभियान

सुचना

विधानसभा चुनाव से पहले कुमाऊं पुलिस में बड़ा फेरबदल, टनकपुर के : निरीक्षक चेतन रावत का ऊधमसिंह नगर तबादला

Abid Hussain

Thu, Nov 19, 2026

आईजी निवेदिता कुकरेती ने जारी किए आदेश, चम्पावत से तीन निरीक्षकों को नैनीताल और ऊधमसिंह नगर भेजा गया

टनकपुर (चम्पावत)। आगामी विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों के मद्देनजर कुमाऊं मंडल की पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती ने 29 निरीक्षक नागरिक पुलिस के तबादले के आदेश जारी किए हैं।

जारी तबादला सूची के अनुसार टनकपुर में तैनात निरीक्षक चेतन रावत का स्थानांतरण ऊधमसिंह नगर जनपद में किया गया है। वहीं चम्पावत में तैनात निरीक्षक बची सिंह बिष्ट को नैनीताल तथा महिला निरीक्षक पुनीता बलौदी को भी चम्पावत से नैनीताल भेजा गया है।

तबादला आदेश के तहत चम्पावत जनपद में अन्य जनपदों से नए निरीक्षकों की तैनाती भी की गई है। इनमें ऊधमसिंह नगर से हरेंद्र चौधरी, मनोहर दसौनी, प्रकाश सिंह और संजय पाठक तथा अल्मोड़ा से भुवन चंद्र जोशी शामिल हैं।

पुलिस महानिरीक्षक की ओर से जारी आदेश में सभी स्थानांतरित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यमुक्त कर नवीन तैनाती वाले जनपदों में कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

विधानसभा चुनाव-2027 से पहले किए गए इस फेरबदल को निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पुलिस विभाग की प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन

जरूरी खबरें