Sat 24 Oct 2026

ब्रेकिंग

वसूला ₹7,500 जुर्माना

पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप

अतिकुर रहमान ने उठाई पांच सूत्रीय मांग

अब सीधे खातों में पहुंचेगा वेतन!

योजनाओं की जानकारी

सुचना

उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों का अमर उजाला ने किया सम्मान: : कर्मचारी बोले शुक्रिया अमर उजाला

Abid Hussain

Sat, May 31, 2025

हल्द्वानी/ रामपुर रोड स्थित अमर उजाला प्रेस कार्यालय में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों  को सम्मानित किया गया। प्राप्त समाचार के अनुसार शनिवार को आयोजित एक कार्यक्रम में  सरकुलेशन विभाग में पूरे वर्ष बेहतर प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। अमर उजाला यूनिट हेड अमित सिंह राजपूत के द्वारा सर्कुलेशन विभाग में कार्यरत रामेंद्र प्रताप सहित कई अन्य कर्मचारियों को समाचार पत्र से संबंधित सभी कार्यों में बेहतर प्रदर्शन किए जाने के लिए सम्मानित किया गया। हल्द्वानी स्थित अमर उजाला कार्यालय में कर्मचारियों को सम्मानित किए जाने की फोटो सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट पर वायरल हो रही है। इधर अमर उजाला  सरकुलेशन विभाग के कर्मचारियों ने सम्मानित किए जाने पर जीएम अमित राजपूत का आभार व्यक्त किया। 

Tags :

जरूरी खबरें