Sat 24 Oct 2026

ब्रेकिंग

वसूला ₹7,500 जुर्माना

पढ़ाई प्रभावित होने का आरोप

अतिकुर रहमान ने उठाई पांच सूत्रीय मांग

अब सीधे खातों में पहुंचेगा वेतन!

योजनाओं की जानकारी

सुचना

नवरात्र के खास मौके पर पालिका परिषद : टनकपुर द्वारा चलाया गया विशेष साफ सफाई अभियान

Abid Hussain

Tue, Sep 23, 2025

टनकपुर/ नवरात्रि के शुभ अवसर पर पालिका परिषद टनकपुर ने कमर कस ली है। मंगलवार को नवरात्र को देखते हुए साफ सफाई  आदि की समुचित व्यवस्था पालिका द्वारा कराई जा रही है। पालिका के वरिष्ठ लिपिक बसंत राज चंद ने बताया कि सभी पूजा स्थलों के आसपास व वार्डो में साफ सफाई के लिए सफाई कर्मियों को लगाया गया है। जिनकी देख रेख का कार्य सफाई नायक भी कर रहे हैं। वार्ड में चूना व कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी कराया गया है। उन्होंने कहा कि यह अभियान नवरात्रि तक प्रतिदिन चलता रहेगा।  साथ ही विशेष स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नगर में प्रत्येक वार्ड में अभियान चला कर साफ सफाई कर चूना व कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव करने के साथ नगर क्षेत्र में फागिंग की व्यवस्था भी कराई जा रही है। इसी क्रम में कार्की फॉर्म टनकपुर में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें कीटनाशक दवाइयां व चूने का छिड़काव करवाकर नागरिकों को जागरूक किया गया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह सभी घर का कूड़ा खुले में ना डालकर डोर -टू -डोर कूडा वाहन में ही डालें। बताया कि पालिका स्वच्छक कर्मियों द्वारा कुल 22 किलो सुखा कूड़ा व 32 किलो गीला कूड़ा इकट्ठा किया गया। इस अवसर पर प्रभारी अधिशासी अधिकारी अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा, विनोद चंद बिष्ट, हेमंत टंडन, अनुराधा यादव, अर्जुन सिंह, सफाई कर्मचारी ऋतिक, शक्ति उपस्थित रहे।

 

Tags :

जरूरी खबरें