Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

: आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल पुष्टाहार सामग्री योजना जल्द सुचारू होगी संबंधित विभाग के अधिकारियों ने किया प्लांट का निरीक्षण दिए आवश्यक निर्देश

admin

Sun, May 7, 2023

रिपोर्ट✍✍ आबिद सिद्दीकी (उत्तराखंड )

बिजनौर/ स्वयं सहायता समूह  माह मई से आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार वितरण कराना शुरू करा देंगे। सभी ब्लॉक में प्लांट लगाने के बाद से जल्द से जल्द शुरू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के तहत कोतवाली के समीप जीतपुर ग्राम पंचायत में  लगाए गए प्लांट का टीम ने दौरा किया और कामकाज समझा। उम्मीद है कि जल्द आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोषाहार सामग्री वितरण की प्रक्रिया शुरू करा दी जाएगी।

दरअसल, लखनऊ में हुई कैबिनेट की बैठक में तय किया गया था कि आंगनवाड़ी केंद्रों का पोषाहार अब राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत गठित समूह की महिलाएं पोषाहार तैयार करेंगी। इसके लिए जिलों के सभी ब्लॉक में प्लांट लगाने के निर्देश जारी हुए थे। कोतवाली ब्लाक के अंतर्गत निर्माणाधीन प्लांटेशन का आज जिले के संबंधित विभाग के अधिकारियों ने निरीक्षण किया एनआरएलएम के डीसी समेत सभी अधिकारियों ने आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल पुष्टाहार सामग्री जल्द से जल्द शुरू कराने के निर्देश दिए हैं ।एनआरएलएम विभाग के अधिकारी ज्ञान सिंह ने बताया कि आगामी 25 मई तक सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर बाल पोषाहार सामग्री मुहैया कराने के निर्देश जारी हुए हैं इस संबंध में एनआरएलएम के समस्त अधिकारियों ने प्लांटेशन का विजिट कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Tags :

जरूरी खबरें