Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

: वार्ड 16 की निर्दलीय प्रत्याशी जमीला खातून का प्रचार अभियान हुआ तेज डोर टू डोर जाकर उनके पक्ष में मतदान करने की करी अपील

admin

Wed, Apr 26, 2023

नगर निकाय चुनाव के मतदान तिथि नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही लगातार प्रत्याशियों के द्वारा अपने प्रचार की गति तेज कर दी

कांठ( मुरादाबाद) जनपद में जहां लगातार नगर निकाय चुनाव के मतदान की तारीख नजदीक आती जा रही है वैसे वैसे ही लगातार प्रत्याशियों के द्वारा अपने प्रचार की गति तेज कर दी है। उसी को लेकर वार्ड नंबर 16 से निर्दलीय सभासद प्रत्याशी जमीला खातून के पति वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता खलील अहमद सिद्दीकी अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ अपने क्षेत्र में डोर टू डोर पहुंचकर प्रचार कर रहे हैं और लोगों से चुनाव चिन्ह कार पर मोहर लगाने की अपील भी कर रहे हैं।

दरअसल मंगलवार को निर्दलीय प्रत्याशी जमीला खातून के पति खलील अहमद सिद्दीकी के साथ सैकड़ों की संख्या में गणमान्य लोगों के द्वारा  नगर सहित कई स्थानों पर पहुंचकर लोगों से कार के सामने मोहर लगाने की अपील की गई वही लगातार क्षेत्र की जनता उन्हें पिछले सभासद की कमियां भी गिना रही है इसलिए इस बार वार्ड 16 की जनता जमीला खातून को जीता कर अपने क्षेत्र में विकास कराना चाहती है इस अवसर पर खलील अहमद सिद्दीकी ने कहा कि इस बार उनका वार्ड बड़ा हो गया है 

जिसमें पिछले सभासद के द्वारा किसी भी तरह का कोई भी कार्य नहीं किया गया लगातार बिजली के खंभों पर लाइट नहीं है सड़कें टूटी पड़ी है और गंदगी के अंबार लगे हुए हैं अगर जनता का उन्हें प्यार मिला और आशीर्वाद मिला तो वह अपनी जीत दर्ज कराकर इन सभी समस्याओं का समाधान करने का कार्य करेंगे जमीला खातून  के चुनाव प्रचार में मोहम्मद शाहनवाज, मोहम्मद शाबान, मोहम्मद सलमान, डॉक्टर नवील  अहमद, मोहम्मद कफील सरफराज अंसारी मोहम्मद नईम सहित तमाम गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Tags :

जरूरी खबरें