Tue 29 Sep 2026

ब्रेकिंग

चाल-खाल और खंतियों से संवरेगा जल स्रोत

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद लिया गया फैसला

10 दिन बाद भी सैलानीगोठ चोरीकांड का नहीं खुला राज, एसओजी-पुलिस जांच में जुटी

कुवंर जंग बहादुर सिंह चन्द सरस्वती शिशु विद्या मंदिर

बने सामूहिक गान के साक्षी

सुचना

जल संरक्षण की दिशा में ग्राम पंचायत जौल की पहल, : चाल-खाल और खंतियों से संवरेगा जल स्रोत

Abid Hussain

Tue, Sep 29, 2026

टनकपुर। ग्राम पंचायत जौल में ग्राम प्रधान प्रेमा बोहरा के नेतृत्व में जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कराया जा रहा है। ग्राम पंचायत क्षेत्र में चाल-खाल, खंतियों एवं सूखे तालाबों का निर्माण एवं जीर्णोद्धार कर वर्षा जल को संरक्षित करने की पहल की गई है।

इस कार्य का उद्देश्य बारिश के पानी को बहकर नष्ट होने से रोकना और उसे प्राकृतिक रूप से जमीन में उतारकर भूजल स्तर बढ़ाना है। जल संरक्षण के इन कार्यों से आने वाले समय में ग्रामीणों और कृषि क्षेत्र को भी लाभ मिलने की उम्मीद है।

ग्राम विकास अधिकारी जीवन गिरी तथा अभियंता प्रदीप पुरोहित की देखरेख में कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रेमा बोहरा ने कहा कि जल संरक्षण आज की आवश्यकता है और ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसे कार्यों को प्राथमिकता देकर प्राकृतिक जल स्रोतों को संरक्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। चाल-खाल और खंतियों के निर्माण से बारिश का पानी लंबे समय तक क्षेत्र में रुकेगा, जिससे जलस्रोतों के रिचार्ज में मदद मिलेगी।

Tags :

अच्छी पहल

जरूरी खबरें