स्मैक तस्करों पर चंपावत पुलिस का करारा प्रहार, 14.25 ग्राम स्मैक के : साथ शातिर दबोचा
Abid Hussain
Mon, Jun 1, 2026
टनकपुर। उत्तराखंड को नशा मुक्त बनाने के अभियान में चंपावत पुलिस लगातार तस्करों की कमर तोड़ रही है। इसी कड़ी में टनकपुर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए स्मैक तस्करी के कारोबार पर जोरदार चोट की है। पुलिस ने 14.25 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के सख्त निर्देशों पर जिलेभर में नशा तस्करों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया गया है। सोमवार को क्षेत्राधिकारी टनकपुर निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चेतन रावत के नेतृत्व में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने पूर्णागिरि राइस मिल के पीछे स्थित खाली प्लॉट के पास से गौरव कुमार उर्फ गुड्डू (38) निवासी वर्मा लाइन, वार्ड नंबर-3 टनकपुर को गिरफ्तार किया।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 14.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने तत्काल आरोपी को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। जांच में यह भी सामने आया कि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है।
चंपावत पुलिस ने साफ संदेश दिया है कि जिले में नशे का कारोबार करने वालों के लिए अब कोई जगह नहीं है। ड्रग माफियाओं और तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
बरामदगी: 14.25 ग्राम अवैध स्मैक
गिरफ्तार आरोपी: गौरव कुमार उर्फ गुड्डू पुत्र राम सजीवन, निवासी वर्मा लाइन वार्ड नंबर-3, टनकपुर।
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक तेज कुमार, हेड कांस्टेबल कमल कुमार एवं कांस्टेबल दीपक सिंह।
चंपावत पुलिस की अपील: नशे के खिलाफ इस लड़ाई में जनता की भागीदारी बेहद जरूरी है। यदि कहीं भी नशे का कारोबार या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो तत्काल 112 या नजदीकी थाना पुलिस को सूचना दें।
Tags :
चंपावत पुलिस की कार्रवाई