Tue 24 Nov 2026

ब्रेकिंग

युवाओं ने लगाई दौड़

रंगारंग कार्यक्रमों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

धामी ने एक साथ 54 योजनाओं का खोला पिटारा,

मुख्यमंत्री का फोटो, श्रमिकों में राहत किट को लेकर दिखा उत्साह

निरीक्षक चेतन रावत का ऊधमसिंह नगर तबादला

सुचना

बनबसा में अग्निवीर भर्ती का जोश चरम पर, दूसरे दिन 800 से अधिक : युवाओं ने लगाई दौड़

Abid Hussain

Tue, Nov 24, 2026

पिथौरागढ़ की छह तहसीलों के युवाओं ने दिखाया दमखम, नौ बैचों में हुई भर्ती दौड़; सफल अभ्यर्थी अगले चरण में पहुंचे

बनबसा/चम्पावत। सेना में भर्ती होकर देश सेवा का सपना लिए युवाओं का जोश बनबसा सैन्य स्टेशन में देखने को मिल रहा है। अग्निवीर भर्ती रैली के दूसरे दिन मंगलवार को पिथौरागढ़ जिले की छह तहसीलों के 800 से अधिक युवाओं ने भर्ती दौड़ में हिस्सा लेकर अपना दमखम दिखाया। दौड़ में सफल अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के बाद शारीरिक एवं चिकित्सा परीक्षण की प्रक्रिया के लिए आगे बढ़ाया गया। सुबह तड़के से ही भर्ती स्थल पर युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। प्रवेश द्वार पर सेना के जवानों ने अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की, जिसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के तहत नौ बैचों में दौड़ आयोजित कराई गई। मैदान में युवाओं के उत्साह, अनुशासन और सेना में भर्ती होने के जुनून का नजारा देखने को मिला। भर्ती प्रक्रिया को व्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संपन्न कराने के लिए सेना के अधिकारियों एवं जवानों ने पूरी व्यवस्था संभाली। अभ्यर्थियों को प्रत्येक चरण में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। भर्ती स्थल पर स्वास्थ्य सेवाएं, पेयजल, शौचालय, अग्निशमन और सुरक्षा सहित आवश्यक सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गई हैं। जिला प्रशासन चम्पावत भी भर्ती रैली के सफल संचालन में सेना को सहयोग दे रहा है। जोनल भर्ती कार्यालय (उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड) के अधीन सेना भर्ती कार्यालय पिथौरागढ़ की ओर से आयोजित भर्ती रैली भर्ती निदेशक कर्नल अमोल दाबड़घाव की देखरेख में संचालित हो रही है।

बुधवार को इन तहसीलों के युवा दिखाएंगे दमखम

भर्ती रैली के तीसरे दिन 25 नवंबर को पिथौरागढ़ जिले की कनालीछीना, बेरीनाग, धारचूला, डीडीहाट, पांखू और देवलथल तहसीलों के अभ्यर्थी दौड़ में हिस्सा लेंगे। सेना में भर्ती होने के सपने को लेकर युवाओं का उत्साह लगातार बना हुआ है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन

जरूरी खबरें