Wed 27 May 2026

ब्रेकिंग

ईद-उल-अजहा को लेकर तैयारियां पूरी, विभिन्न मस्जिदों में नमाज का समय घोषित

डिस्पैच प्रक्रिया 8 जून से

सामाजिक न्याय व शिक्षकों के हितों पर उठाई आवाज

ऑपरेशन प्रहार के तहत रीठा साहिब पुलिस की कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार

डाउनलोड करने की अपील

सुचना

: मंझेडा शकरू आंगनबाड़ी केंद्र में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किया बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण

admin

Mon, Feb 6, 2023
नगीना / आंगनबाड़ी केंद्र मनझेडा शकरू में स्वास्थ विभाग की टीम के द्वारा बच्चों का स्वास्थ परीक्षण कर निशुल्क दवाइयां वितरण की गई। परीक्षण के करने बाद डॉक्टरों ने कहा कि जिस बच्चे में पोषण की कमी है उसको दूर करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा, कुपोषण किस प्रकार दूर होता है इसको लेकर विस्तार से जानकारी दी है। क्षेत्र में डॉक्टरों ने बच्चे की माताओं और गर्भवती महिलाओं को बताया बच्चों में उल्टी-दस्त लगने पर जिंक की गोली और ओआरएस घोल पिलाएं। साथ ही ओआरएस घोल किस तरह से बनाया जाता है इस विषय में भी बच्चों की माताओं को बताया गया। आंगनबाड़ी कार्यकत्री और डॉक्टरों द्वारा किशोरियों और गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया 0 से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों और किशोरियों को वजन और ऊंचाई भी नापी गई। इस विषय पर भी डॉक्टरों द्वारा सलाह दी गई। बच्चों को मौसमी बीमारी का भी खतरा बना रहता है इसलिए सभी लोगों को स्वस्थ और सफाई का ध्यान रखना चाहिए इस उद्देश्य से स्वस्थ विभाग की टीम ने सभी बच्चों का परीक्षण किया और साथ ही निशुल्क आवश्यक दवाई वितरण की गई। डॉ एस आर एम जैदी ने बताया कि मंझेडे शकरू पंचायत भवन में संचालित आंगनवाड़ी केंद्र में 3 बच्चे कुपोषित पाए गए हैं। कुपोषित मिले बच्चों को एनआरसी कुपोषण केंद्र जिला बिजनौर भेजा गया है इन केंद्रों पर चाइल्ड स्पेशलिस्ट के द्वारा गहनता के साथ कुपोषित बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जाता है तथा ऐसे बच्चों को उनके अनुरूप बेहतर से बेहतर डाइट व आवश्यक दवाइयां निशुल्क दी जाती है।

Tags :

जरूरी खबरें