Sat 08 Aug 2026

ब्रेकिंग

निधन, टनकपुर में शोक की लहर

अभ्यर्थियों को मिलेगी वरीयता

एनएचपीसी ने सुरक्षा के साथ दी आवाजाही की अनुमति

रहा भव्य सैनिक स्मारक अंतिम चरण में

पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का दिया सशक्त संदेश

सुचना

धामपुर: यू शाइन शोरूम में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 77वां गणतंत्र : दिवस, उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की दी शुभकामनाएं

Abid Hussain

Tue, Jan 27, 2026

धामपुर। नगर के प्रतिष्ठित यू शाइन शोरूम में 77वां गणतंत्र दिवस बड़े ही हर्षोल्लास, उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर तिरंगा फहराया गया और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष रवि कुमार चौधरी ने ध्वजारोहण कर उपस्थित क्षेत्रवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे संविधान की शक्ति, लोकतंत्र की गरिमा और देश की एकता-अखंडता की याद दिलाता है। उन्होंने नागरिकों से देश के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर यू शाइन शोरूम के ओनर हाजी नौशाद आलम ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमें आपसी भाईचारे और देशप्रेम की भावना को मजबूत करने का अवसर प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में आला जी, मोहम्मद इमरान, नगर पालिका धामपुर के अध्यक्ष रवि चौधरी जी, डॉ. कमाल, सरदार सतवंत सिंह सलूजा जी सहित नगर पालिका के कई सम्मानित सदस्य और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की उन्नति, शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ।

Tags :

गणतंत्र दिवस

जरूरी खबरें