Wed 22 Jul 2026

ब्रेकिंग

नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोयन पत्र देकर किया सम्मानित

और एसडीएम ने की लोगों से दूरी बनाने की अपील

खाटू श्याम जा रहे बुआ-भतीजे की सड़क हादसे में मौत

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

सुचना

: टनकपुर में सरस मेले का उद्घाटन करने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी ने खाटू श्याम तक के लिए परिवहन निगम की बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

admin

Sun, Mar 19, 2023
टनकपुर/  रविवार को चंपावत जिले के भ्रमण पर पंहुचे मुख्यमंत्री  धामी ने टनकपुर के शारदा चुंगी के समीप स्थापित खाटू श्याम मंदिर मैं पूजा अर्चना की ईश्वर से प्रदेश के सुख शान्ति की कांमना की। पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री एवं जनपद चंपावत की प्रभारी मंत्री रेखा आर्या द्वारा हरी झंडी दिखाकर खाटू श्याम के लिए परिवहन निगम की बस को रवाना किया वही सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह टनकपुर बनबसा एवं खटीमा समेत  अन्य शहरों की जनता के लिए आज का दिन बहुत खुशी  का दिन है। अब  टनकपुर बनबसा एवं खटीमा के लोगों को सीधे टनकपुर से खाटू श्याम के लिए दर्शन हेतु सुविधा मिल गई है।
    इस मौके पर परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक पवन मेहरा ने बताया की बस में प्रथम दिवस पर अभी तक 36 सवारी  यात्रा कर रहे हैं, बस में सीट की क्षमता 52 है। यह बस शाम 5:00 बजे टनकपुर से रवाना होकर  प्रातः 10 बजे   खाटू श्याम पहुंचेगी तथा सायं 6 बजे खाटू श्याम से रवाना होकर प्रातः 10:00 टनकपुर पहुंचेगी।
वही सुबह के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का स्थानीय जनता ने इस बस कि शुभारंभ करने पर  धन्यवाद ज्ञापित किया इस अवसर पर जिला अधिकारी नरेंद्र भंडारी अपर जिलाधिकारी हेमंत वर्मा  पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव, उप जिलाधकारी सुंदर सिंह सीओ अविनाश वर्मा एआरएम  के एस राणा, आरएम पवन मैहरा, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार,,पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका हर्षवर्धन सिंह रावत , रोहिताश अग्रवाल वैभव अग्रवाल, संजय अग्रवाल,  कपिल भार्गव, मनीष अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, मयंक गर्ग, संजय गर्ग, दीन दयाल अग्रवाल,सहित आदि लोग मोजूद थे

Tags :

जरूरी खबरें