Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

एसडीएम प्रमोद कुमार ने नामित सभासदों को दिलाई शपथ, नगर विकास में : सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

Abid Hussain

Mon, Jul 27, 2026

बनबसा। नगर पंचायत बनबसा के सभागार में सोमवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) प्रमोद कुमार ने नगर पंचायत के नव नामित सभासदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के साथ ही सभी नामित सभासदों ने नगर के विकास, जनहित और पारदर्शी कार्यप्रणाली के प्रति निष्ठापूर्वक कार्य करने का संकल्प लिया।

शपथ ग्रहण करने वालों में उमेद सिंह नेगी, हर्षित गोयल, प्रेम सिंह रावत तथा दिगंबर दत्त शामिल रहे। एसडीएम प्रमोद कुमार ने सभी नव नामित सभासदों को बधाई देते हुए कहा कि नगर के समग्र विकास, जनसमस्याओं के समाधान और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। उन्होंने सभी से जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा देवी ने नव नामित सभासदों का स्वागत करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने विश्वास जताया कि सभी सदस्य आपसी समन्वय के साथ नगर पंचायत को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

इस अवसर पर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी (ईओ) दीपक चंद्र बुढलाकोटी, दर्जा मंत्री हेमा जोशी, मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, संजय जोशी, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, आयोग उपाध्यक्ष मनोज कालाकोटी, संदीप पाठक सहित नगर पंचायत के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों द्वारा नव नामित सभासदों को शुभकामनाएं देने और नगर के विकास के लिए मिलकर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें