Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

मुख्यमंत्री धामी के विजन को मिली रफ्तार, 'आदर्श चंपावत' की पहचान बनेगा : 45 करोड़ का माँ पूर्णागिरि रज्जू मार्ग

Abid Hussain

Mon, Jul 27, 2026

टनकपुर/चंपावत, 27 जुलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार धार्मिक पर्यटन और आधारभूत विकास के क्षेत्र में लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसी कड़ी में विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ माँ पूर्णागिरि धाम में लगभग 45 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा अत्याधुनिक 'माँ पूर्णागिरि माता रज्जू मार्ग' (रोपवे) परियोजना तेजी से आकार ले रही है। यह परियोजना मुख्यमंत्री की 'आदर्श चंपावत' की परिकल्पना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाली एक ऐतिहासिक पहल मानी जा रही है।

सरकार का स्पष्ट लक्ष्य केवल विकास कार्य कराना नहीं, बल्कि चंपावत को धार्मिक पर्यटन, रोजगार और आधुनिक सुविधाओं का सशक्त केंद्र बनाना है। मुख्यमंत्री धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में जनपद में विकास की ऐसी रफ्तार देखने को मिल रही है, जिसने चंपावत को प्रदेश के सबसे तेजी से विकसित होने वाले जिलों में शामिल कर दिया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि उत्तराखंड पर्यटन विकास मंडल की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण नई दिल्ली की कार्यदायी संस्था के.आर. आनंद द्वारा किया जा रहा है। लगभग 950 मीटर लंबे और 250 मीटर ऊंचे इस अत्याधुनिक रोपवे में Tri Cable Jig Back तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इसमें 60+1 यात्रियों की क्षमता वाले दो केबिन लगाए जाएंगे, जो प्रति घंटे 800 श्रद्धालुओं को केवल 5 मिनट में माँ पूर्णागिरि धाम तक पहुंचाने में सक्षम होंगे।

रोपवे के शुरू होने से बुजुर्ग, दिव्यांग और छोटे बच्चों के साथ आने वाले श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी। कठिन चढ़ाई की जगह अब सुरक्षित, तेज और सुविधाजनक यात्रा संभव होगी। इसके साथ ही स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे तथा पर्यटन कारोबार को भी नई गति मिलेगी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार जिस तेजी से धार्मिक स्थलों का आधुनिकीकरण और जनसुविधाओं का विस्तार कर रही है, उससे स्पष्ट है कि **'आदर्श चंपावत' अब केवल एक सपना नहीं, बल्कि तेजी से साकार होती विकास की

नई तस्वीर बन चुका है। माँ पूर्णागिरि रज्जू मार्ग परियोजना आने वाले समय में चंपावत की पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक मजबूत करेगी।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें