Sun 19 Jul 2026

ब्रेकिंग

मान, परिवार में खुशी की लहर

अभिषेक गोयल बने सरस्वती शिशु मंदिर बनबसा की प्रबंध समिति के अध्यक्ष

प्रवेश करेगा राधा शरणम् सेवा समिति का आयोजन

बने 'बेस्ट एम्प्लॉयी ऑफ द मंथ'

एनसीसी कैडेट्स ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

सुचना

: पीएलवी बिजेंद्र अग्रवाल ने विद्युत विभाग के एसडीओ से विद्युत समस्याओं के निवारण हेतु शिविर लगाए जाने की करी मांग

admin

Sun, Dec 1, 2024

सर्वप्रथम विभागीय कर्मचारी जेई नरेंद्र प्रसाद के यहां लगया गया स्मार्ट मीटर■ मयंक भट्ट (एसडीओ टनकपुर)

टनकपुर/ जिला विधिक सर्विस अथॉरिटी चम्पावत के सचिव के दिशा निर्देशन में क्षेत्र के समस्त पीएलवी स्थानीय लोगों मे आए दिन जागरूकता लाने का कार्य कर रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देश पर  यहां टनकपुर मे पीएलवी बिजेंद्र अग्रवाल ने विधुत विभाग के उपखंड अधिकारी मयंक भट्ट से शिष्टाचार कर भेंट कर  उपभोक्ताओं की समस्याओं के निवारण हेतु जल्द से जल्द शिविर लगाए जाने की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने उपभोक्ताओं के बिल संबंधित मामले, स्मार्ट मीटर के संबंध में फैल रही भ्रांति को दूर करने  एवं लोहियाहेड से टनकपुर तक अंडर ग्राउंड विद्युत लाइन बिछाने एवं शीघ्र ही बढे हुए बिजली के बिलो मे सुधार हेतु  शिविर लगाकर इन समस्याओं के निवारण की मांग की। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के मामले में उपखंड अधिकारी द्वारा  जल्द ही इस विषय पर कार्य करने का आश्वासन दिया गया। उपखंड अधिकारी मयंक भट्ट ने बताया कि क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का कार्य शुरू हो गया है। सर्वप्रथम विद्युत कर्मचारयो की यहां मीटर लगाए जाने हैं। जिसके तहत जे ई नरेंद्र प्रसाद के यहां पहला स्मार्ट मीटर लग गया है। जल्द ही अन्य कर्मचारियों के यहां भी स्मार्ट मीटर लगाए जाएंगे। 

Tags :

जरूरी खबरें