Tue 22 Sep 2026

ब्रेकिंग

तकनीक पर दो समझौता ज्ञापन

साइबर ठगी के शिकार

AIAPGET 2026 में डॉ. आकाश में आठवीं रैंक हासिल कर बढ़ाया टनकपुर का मान, AIIA नई दिल्ली में MD करने का लक्ष्य

जारी, फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए फिंगर प्रिंट,

एनबीडब्ल्यू में वांछित गिरफ्तार

सुचना

: सड़क के दोनों और दुकानदारों ने जमाया कब्जा लग रहा जाम नहीं होती कार्रवाई आए दिन के जाम से स्थानीय लोग हुए त्रस्त

admin

Sun, Apr 30, 2023

टनकपुर / नगर पालिका परिषद टनकपुर क्षेत्र की सड़कें अतिक्रमण से संकरी हो गईं हैं। कहीं पटरियों पर दुकानें सज रहीं हैं तो कहीं ठेले वालों ने कब्जा कर रखा है। इसके साथ ही शहर आने वाले लोग अपने वाहन जहां-तहां खड़ा कर दे रहे हैं। इससे आए दिन शहर में जाम लग रहा है। इसके चलते राहगीरों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

 आपको बता दें विगत कई वर्षों से अतिक्रमण हटाओ अभियान ठप है। इसका फायदा दुकानदारों ने उठाते हुए पटरियों पर कब्जा कर लिया है। शहर के रोडवेज स्टेशन रोड, शास्त्री चौक तुलसीराम चौराहा सीमेंट रोड  आदि ऐसे क्षेत्र हैं, जहां पर सड़क की पटरियों पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है।  इसके साथ ही फल विक्रेताओं ने ठेले लगाकर रही-सही कसर भी पूरी कर दी है। सबसे ज्यादा मुसीबत का सामना रोडवेज स्टेशन मार्ग में देखने को मिलता है। ऐसे में जो लोग बाजार आते हैं, वे अपने वाहन खड़ा करने के लिए भटकते रहते हैं। कारण यह है कि शहर में वाहन पार्किंग के लिए कोई स्थान निर्धारित नहीं है। आड़े-तिरछे वाहन खड़ा करने व अतिक्रमण के चलते आए दिन शहर में जाम की स्थिति पैदा हो रही है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। शहर वासियों ने कहा कि पटरियों पर कब्जा हो जाने से काफी दिक्कत हो रही है।  जिससे भीड़ होने पर जाम में फंसकर समय बर्बाद करना पड़ रहा है। इन लोगों ने मांग की कि नगर पालिका प्रशासन अतिक्रमण हटवाए, ताकि लोगों को जाम से निजात मिल सके। अब देखना यह होगा की आखिर कुंभकरणी नींद से कब जागेगा पालिका प्रशासन और स्थानीय लोगों की परेशानी का कब होगा समाधान  टनकपुर में जाम से राहत कब तक मिलेगी यह तो अब आने वाला समय ही बताएगा

Tags :

जरूरी खबरें