Fri 18 Sep 2026

ब्रेकिंग

परिसर से हटाई जंगली घास

‘सेवा संकल्प अभियान’

में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा पर्व

खिड़की की एंगल काटकर घुसे चोर

गांव- गांव पहुंचा जागरूकता अभियान

सुचना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर नगर पालिका टनकपुर ने चलाया : ‘सेवा संकल्प अभियान’

Abid Hussain

Thu, Sep 17, 2026

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव पर नगर पालिका टनकपुर ने चलाया ‘सेवा संकल्प अभियान’

■■ स्वच्छता से पर्यावरण संरक्षण तक चला विशेष अभियान, पौधरोपण के साथ पॉलीथीन के खिलाफ किया जागरूक—बांटे जूट के थैले

टनकपुर, 17 सितंबर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नगर पालिका परिषद टनकपुर की ओर से गुरुवार को नगर क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता में सुबह 8:30 बजे वार्ड संख्या-5 स्थित दीनदयाल पार्क से वृहद स्वच्छता अभियान के साथ किया गया।

स्वच्छता अभियान के साथ दीनदयाल पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित नगर के निर्माण का संदेश दिया गया।

इसके बाद पिथौरागढ़ चुंगी से पीलीभीत चुंगी तक विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क मार्ग एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई की गई। साथ ही आवश्यकता वाले स्थानों पर कीटनाशक दवाइयों का छिड़काव भी किया गया।

■■ पॉलीथीन के दुष्प्रभाव बताए, जूट के थैले बांटे

शाम पांच बजे वार्ड संख्या-8 स्थित मेन मार्केट में नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार ने आमजन एवं व्यापारियों को सिंगल यूज प्लास्टिक और पॉलीथीन के पर्यावरणीय दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों से पॉलीथीन का प्रयोग न करने तथा पर्यावरण अनुकूल विकल्पों को अपनाने की अपील की।

इस दौरान नगर पालिका की ओर से नागरिकों को जूट के थैले वितरित किए गए। लोगों को दैनिक उपयोग में पॉलीथीन के स्थान पर पुनः उपयोग योग्य एवं पर्यावरण अनुकूल थैलों को अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

■■ सामूहिक स्थानों और पालिका कार्यालय में जलाए आशीर्वाद रूपी दीप

अभियान के अंतर्गत ‘आशीर्वाद रूपी प्रज्ज्वल अभियान’ भी चलाया गया। इसके तहत नगर के सामूहिक स्थानों के साथ नगर पालिका कार्यालय में आशीर्वाद रूपी दीप प्रज्ज्वलित किए गए।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी ऋषभ उनियाल, सभासद दिनेश कुमार, वर्षा शर्मा, सब्या वाल्मीकि, चर्चित शर्मा, शैलेन्द्र सिंह, सविता बिष्ट, मनोनीत सभासद रीता कलखुड़िया, निगम गुप्ता, पालिका के विनोद चंद्र बिष्ट, बसंत राज चंद, अनुराधा यादव, शकुन, निशा वर्मा तथा अध्यक्ष जन चेतना परिषद सहित नगर पालिका परिषद टनकपुर के समस्त पर्यावरण मित्र मौजूद रहे।

नगर पालिका के इस अभियान के माध्यम से स्वच्छ टनकपुर, हरित टनकपुर और प्लास्टिक मुक्त नगर के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

Tags :

दमदार मिसाल

जरूरी खबरें