एनसीसी कैडेट्स ने संभाली स्वच्छता की कमान, विद्यालय : परिसर से हटाई जंगली घास
Abid Hussain
Thu, Sep 17, 2026
■■ पीएम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज में 90 कैडेट्स ने दिया स्वच्छता और स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश
टनकपुर, 17 सितंबर। पीएम श्री ठाकुर श्याम सिंह रावत जगत सिंह रावत राधे हरि राजकीय इंटर कॉलेज टनकपुर में गुरुवार को एनसीसी सीनियर डिवीजन एवं जूनियर डिवीजन के कैडेट्स द्वारा विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में करीब 90 एनसीसी कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए विद्यालय परिसर में अत्यधिक मात्रा में उगी जंगली घास एवं गंदगी को साफ किया।
स्वच्छता अभियान का नेतृत्व कैप्टन एलडी तिवारी एवं फर्स्ट ऑफिसर एसएस राणा ने किया। कैडेट्स ने विद्यालय परिसर के विभिन्न हिस्सों में सफाई करते हुए स्वच्छ वातावरण बनाए रखने का संदेश दिया। इस दौरान कैडेट्स को स्वच्छता के महत्व और साफ-सफाई को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर ईको क्लब प्रभारी कैप्टन एलडी तिवारी ने कैडेट्स को 'ईको क्लब फॉर लाइफ' के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बदलते मौसम में स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए हेल्थ एंड हाइजीन, व्यक्तिगत स्वच्छता, स्वच्छ जल एवं स्वच्छ वायु के महत्व की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए केवल अपने घर और शरीर की सफाई पर्याप्त नहीं है, बल्कि विद्यालय, आसपास के वातावरण और सार्वजनिक स्थलों को भी स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। स्वच्छ पर्यावरण सीधे तौर पर स्वास्थ्य और बेहतर जीवनशैली से जुड़ा है।
अभियान के दौरान देवा सिंह, बृजेश सिंह, मोहित, संदीप, सूरज, लक्की सामंत, प्रयांक, अयान खान सहित अन्य एनसीसी कैडेट्स ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए स्वच्छता अभियान को सफल बनाने में अपना पूर्ण सहयोग प्रदान किया।
विद्यालय परिसर में चलाए गए इस अभियान के माध्यम से एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता के साथ-साथ स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारी का भी प्रभावी संदेश दिया।
Tags :
अच्छी पहल