मशीनों-औजारों की पूजा के साथ गूंजा जय विश्वकर्मा का जयघोष, GITI टनकपुर : में धूमधाम से मना विश्वकर्मा पूजा पर्व
Abid Hussain
Thu, Sep 17, 2026
■■ मशीनों और तकनीकी उपकरणों की विधिवत पूजा, प्रशिक्षार्थियों ने सुरक्षित उपयोग का लिया संकल्प
टनकपुर,। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (GITI) टनकपुर में गुरुवार को भगवान विश्वकर्मा पूजा का पर्व श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान संस्थान के विभिन्न ट्रेडों में मशीनों, औजारों एवं तकनीकी उपकरणों की विधिवत पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम में संस्थान के कार्यदेशक गिरीश चन्द्र जोशी सहित समस्त अनुदेशक एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पूजा-अर्चना के दौरान भगवान विश्वकर्मा से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, तकनीकी कौशल में वृद्धि तथा संस्थान की निरंतर प्रगति की कामना की गई।
इस अवसर पर प्रशिक्षार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। उन्हें मशीनों एवं तकनीकी उपकरणों के सुरक्षित और उचित उपयोग के प्रति जागरूक करते हुए सुरक्षा नियमों के पालन का संकल्प दिलाया गया।
पूजा कार्यक्रम के बाद सभी को विश्वकर्मा पूजा की शुभकामनाएं दी गईं तथा प्रसाद वितरण किया गया। पूरे संस्थान में दिनभर धार्मिक आस्था और तकनीकी शिक्षा के संगम का माहौल बना रहा।
Tags :
अच्छी पहल