Tue 28 Jul 2026

ब्रेकिंग

45 करोड़ का माँ पूर्णागिरि रज्जू मार्ग

सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान

पूर्व सैनिकों का हुआ सम्मान

हुआ भावपूर्ण वर्णन

धामी सरकार के UCC तक का जोरदार समर्थन

सुचना

: स्वाला डेंजर जोन में कच्ची जमीन को पक्का करने के लिए लगाई जा रही है एंकर राॅड, अब रोड खुलने की जगी आस

admin

Thu, Sep 26, 2024

वरिष्ठ पत्रकार/ गणेश दत्त पांडे

चंपावत। चंपावत - टनकपुर राजमार्ग स्वाला डेंजर जॉन में मलवा हटाने का कार्य लगातार जारी है। जितना मलवा हटाया जा रहा है उससे कहीं अधिक ऊपर से बोल्डर पत्थर व मलवा गिर रहा है। जिससे मशीनों व ऑपरेटरों के लिए भारी खतरा बना हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता अनिल पांगती सड़क खुलवाने के लिए डेरा डाले हुए हैं। उनके द्वारा लगातार कार्य में तेजी लाई जा रही है। अब कच्ची जमीन को पक्का करने के लिए एंकर राॅड लगाई जा रही है। जिससे कार्य करने में आसानी हो सके। इधर जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने आज एनएच के अधिकारियों के साथ आवश्यक बैठक कर राजमार्ग को जल्द यातायात योग्य बनाने के लिए विचार विमर्श किया। उनका कहना था कि जिला प्रशासन की पहली प्राथमिकता यातायात को सामान्य बनाना है। जिससे जिले के लोगों के साथ पिथौरागढ़ जिले के लोगों को भी राहत मिल सके। बैठक में डेंजर जोन की खतरनाक संवेदनशील स्थिति को देखते हुए भविष्य के लिए अन्य विकल्पों पर भी मंथन चल रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसा प्रयास किया जाए की सड़क में मलवा हटाने के साथ वाहनों की भी आवाजाही जारी रखी जाए जिससे लोगों को राहत मिल सके ।
राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता आशुतोष के अनुसार उक्त डेंजर जोन में युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है यदि सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो एक-दो दिन के अंदर सड़क में वाहनों की आवाजाही शुरू की जा सकेगी। कार्यस्थल में खतरनाक परिस्थितियों के बीच कार्य किया जा रहा है। इधर सीमांत एवं सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क के लंबे समय से बंद रहने के कारण लोगों की नाराजगी बढ़ती जा रही है। आवश्यक वस्तुओं का अभाव हो गया है। बाजारों में सन्नाटा पसरा हुआ है। सड़क कब खुलेगी इसका सभी लोग इंतजार कर रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें