Sat 04 Jul 2026

ब्रेकिंग

नौ ट्रेडों में मिलेगा प्रशिक्षण

भवन निर्माण की उम्मीद मजबूत

बनबसा क्षेत्र को मिलेगी आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं की सौगात

ग्रामीण मार्गों के लिए ₹4.38 करोड़ मंजूर

ने मांगा जनसहयोग

सुचना

: खनन को लेकर दो पक्षों में चले जमकर लात घूंसे, मारपीट में दो लोग हुए घायल मचा हड़कंप

रामपुर, अवैध खनन के वाहनों को आगे-पीछे करने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। दोनों ओर से जमकर चले लात-घूसें व ईंट पत्थर से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहें दोनों पक्षों को शांत कराया और कोतवाली ले आई।

      मामला रविवार देर रात चकफेरी मोड़ का बताया जा रहा है। जनपद में जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ द्वारा अवैध खनन व ओवरलोडिंग की रोकथाम के लिए टीम गठित की गई है। परन्तु यह टीम अभी तक क्षेत्र में अपना रसूख नहीं जमा पाई है। बताया जाता है कि उत्तराखंड की ओर से खनन से भरे ओवरलोड वाहन आगे-पीछे आ रहे थे। तभी वाहनों के चालक अपना वाहन आगे-पीछे निकालने को लेकर आपस में भिड़ गए, पहले दोनों में कहासुनी हुई। बाद में दोनों चालकों के समर्थक पहुंचकर और जमकर लात घूसें व ईंट पत्थर चले। हंगामा शुरू हो गया। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने हंगामा कर रहे खनन माफिया को शांत कराया। दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई। सोमवार को दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे थे। लाख कोशिशों के बावजूद भी क्षेत्र में अवैध खनन व ओवरलोडिंग का क्रम थमने का नाम नहीं ले रहा जबकि प्रशासन इस पर प्रभावी तरीके से अंकुश लगाने के दावे कर रहा है। हालांकि खनन को लेकर हंगामे व मारपीट के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें