Sat 10 Oct 2026

ब्रेकिंग

draft title

समय पर तैयारी की मांग

ऐतिहासिक फैसलों पर बांटी मिठाई

हुआ था लापता, पुलिस में दर्ज है गुमशुदगी का मुकदमा

गांधी-शास्त्री जयंती पर निकली विधिक जागरूकता रैली

सुचना

: सेंट पॉल्स इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम के साथ मनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती 

admin

Thu, Jan 23, 2025

कांठ। (शंकर सिंह गोला) नगर के सेंट पॉल्स इंटरनेशनल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में महान स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस जयंती उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर  स्कूल संस्थापक जितेंद्र विश्नोई,रितु विश्नोई, निर्देशक सचिन विश्नोई, प्रधानाचार्या रणजीत कौर, कॉर्डिनेटर सतेन्द्र चौधरी, उपप्रधानाचार्य विवेक कुमार, ममता विश्नोई आदि ने उनके चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानाचार्या रणजीत कौर ने सुभाष चंद्र बोस के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुभाष चंद्र बोस एक महान स्वतंत्रता सेनानी थे। जिन्होंने भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया। उनका जन्म 23 जनवरी 1897 को ओडिशा के कटक में हुआ था। सुभाष चंद्र बोस ने अपनी शिक्षा कलकत्ता विश्वविद्यालय और कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में प्राप्त की। उन्होंने आईसीएस की परीक्षा भी पास की, लेकिन उन्होंने इसे छोड़ दिया और स्वतंत्रता संग्राम में शामिल हो गए । सुभाष चंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज का गठन किया और जापान के सहयोग से अंग्रेजों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने "जय हिंद" और "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूंगा" जैसे नारे दिए जो भारतीयों के लिए प्रेरणा बन गए। सुभाष चंद्र बोस की मृत्यु 18 अगस्त 1945 को ताइवान में एक विमान दुर्घटना में हुई। उनकी मृत्यु के बाद, उन्हें भारत के एक महान नायक के रूप में याद किया जाता है। वक्ताओं ने कहा कि हम सुभाष चंद्र बोस की विरासत को याद करते हैं और उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए । हमें उनकी बहादुरी और बलिदान को कभी नहीं भूलना चाहिए।इस अवसर पर स्कूल के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएँ उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें