Mon 25 May 2026

ब्रेकिंग

दो तस्कर दबोचे

शांति समिति की बैठक आयोजित

प्राथमिक विद्यालय मनिहारगोठ को हाईस्कूल का दर्जा देने की उठी मांग

सम्मान की पुरस्कार की ₹21 हजार धनराशि विद्यालयों को की दान

जिलाध्यक्ष ने की अधिकाधिक सहभागिता की अपील

सुचना

: सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देश पर 57 वाहिनी सितारगंज में लगाया गया मतदाता जागरूकता शिविर•••

सितारगंज/ सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट मनोहर लाल के निर्देशानुसार सितारगंज में सशस्त्र सीमा बल के कैंप कार्यालय में मतदाता जागरूकता दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं जवानों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया।


बुधवार को सितारगंज स्थित सशस्त्र सीमा बल 57 वीं वाहिनी के कैम्प मे मतदाता जागरूकता शिविर लगाया गया। नगर आयुक्त काशीपुर विवेक राय के द्वारा सशस्त्र सीमा बल के अधिकारियों एवं जवानों को मतदाताओ द्वारा ली जाने वाली शपथ दिलाई गई। साथ ही संपूर्ण प्रक्रिया को पीपीटी के माध्यम से बताया भी गया इस अवसर पर नगर आयुक्त विवेक राय ने कहा लोकतंत्र मे हम सबकी अहम जिम्मेदारी है सभी 18 वर्ष के युवा अपना नाम निर्वाचन नामावली मे दर्ज कराते हुए अपनी वोटर आईडी अवश्य बनाये। उन्होने कहा मतदाता दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगो को जागरूक करना है ताकि सभी लोग मतदाता निर्वाचन नामावली मे अपना दर्ज कराते हुए वोटर आईडी बना सके। । इस अवसर पर एसडीम रविंद्र कुमार ज्वाठा द्वारा अपने सम्बोधन में उपस्थित जवानों को बधाई देते हुये कहा कि वे सभी मतदान के प्रति लोगो को जागरूक करें। उन्होने कहा मतदान हमारा अधिकार है हमें इसका प्रयोग जरूर करना चाहिये। उन्होने कहा हमारे महापुरूषो द्वारा जिस समाज की कल्पना की गई थी, उसके चयन के लिए मताधिकार से अच्छे नेताओ का चयन करे। उन्होंने अपने सम्बोधन में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की गयी। उन्होने कहा अधिक मतदान से अच्छे जन प्रतिनिधि की सम्भावना बढ जाती है। शिविर में सशस्त्र सीमा बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा जवान जिला प्रशासन के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।

Tags :

जरूरी खबरें