Sun 20 Sep 2026

ब्रेकिंग

साइबर ठगी के शिकार

AIAPGET 2026 में डॉ. आकाश में आठवीं रैंक हासिल कर बढ़ाया टनकपुर का मान, AIIA नई दिल्ली में MD करने का लक्ष्य

जारी, फोरेंसिक टीम ने मौके से जुटाए फिंगर प्रिंट,

एनबीडब्ल्यू में वांछित गिरफ्तार

परिसर से हटाई जंगली घास

सुचना

: मुर्गी पालन रोजगार का बेहतर विकल्प

admin

Fri, Apr 14, 2023
मुर्गी पालन रोजगार का बेहतर विकल्प आज खेती के साथ साथ कई ऐसे उद्योग धंधे विकसित हो गये है. जो किसान भाई की आजीविका को लगातार बढ़ा रहे हैं. उन्ही में से एक मुर्गी पालन का व्यवसाय भी है. जो लगातार लोगों के बीच सबसे ज्यादा लोकप्रिय हो रहा है. आज मुर्गी पालन का व्यवसाय बहुत बढ़ चुका है. इस व्यवसाय ने लोगों को काफी ज्यादा फायदा पहुंचाया है. जिससे इसका व्यापार लगातार बढ़ता जा रहा है. मुर्गी पालन के व्यवसाय ने एक और जहाँ लोगों को खेती के साथ साथ व्यापार करने का रास्ता दिया है, वहीं लोगों को रोजगार भी दे रहा है. आज मुर्गी पालन व्यवसाय से बहुत सारे लोग जुड़े हुए हैं. मुर्गी पालन कई उद्देश्यों के आधार पर किया जाता है. आज हम आपको मुर्गी पालन के बारें में सम्पूर्ण जानकारी देने वाले हैं.
मुर्गी पालन के तरीके मुर्गी पालन का कार्य मुख्य रूप से तीन तरीकों से किया जाता हैं. जिनको अलग अलग उद्देश्यों के आधार पर अलग अलग बाँटा गया हैं. इनमें से किसी एक उद्देश्य के आधार पर मुर्गी पालन कर अच्छी कमाई की जा सकती हैं. वर्तमान में काफी कंपनियाँ है जो उत्पाद पर मार्जिन के हिसाब से भी इनका पालन कराती हैं. अंडा उत्पादन जो किसान भाई मुर्गी पालन अंडा उत्पादन के रूप में करना चाहते हैं वो एक हजार मुर्गियों से इसे व्यवसाय के रूप में शुरू कर सकते हैं. इससे जब मुर्गी अंडे देना शुरू करती है तो हर रोज़ एक हजार अंडे प्राप्त हो जाते हैं. जिससे कारोबारी हर रोज़ तीन हजार तक की कमाई कर सकता हैं. अंडा उत्पादन के रूप में व्यवसाय शुरू करने के लिए अधिक अंडे देने वाली मुर्गियों का पालन करना चाहिए. जिनमें व्हाई लेग हार्न अपने जीवनकाल में 200 से 300 अंडे देती है. मांस उत्पादन दुनिया में मुर्गियों के माँस की बढती मांग को देखते हुए माँस उत्पादन के लिए वर्तमान में सबसे ज्यादा मुर्गी पालन किया जा रहा है. माँस के रूप में मुर्गी पालन के दौरान अधिक मेहनत की जरूरत नही होती. क्योंकि माँस के लिए मुर्गी लगभग डेढ़ महीने में ही तैयार हो जाती है. वर्तमान में ऐसी काफी कंपनियाँ है जो प्रति किलो के हिसाब से लाभ देकर इसका पालन कराती हैं. जिससे किसान भाइयों को इसे बेचने की आवश्यकता भी नही होती.

Tags :

जरूरी खबरें