Wed 29 Apr 2026

ब्रेकिंग

का सम्मान

हैरान

में गूंजा आत्मविश्वास, सेवा और सुरक्षा का संदेश

प्रदेश तक गूंजा नाम!

कर्मियों को वितरित की किट

सुचना

सपा नेता आजम खां को तीन मामलों में मिली राहत : गवाह को धमकाने के मामले में जमानत खारिज

■■सपा नेता आजम खां को तीन मामलों में मिली राहत

■■गवाह को धमकाने के मामले में जमानत खारिज

,रामपुर: सपा नेता आजम खां और उनके परिवार के लिए गुरुवार का दिन कुछ राहत भरा रहा। जहां उनको आपत्तिजनक टिप्पणी और शत्रु संपत्ति के मामले में जमानत मिल गई है। लेकिन गवाह को धमकाने के मामले में जमानत को खारिज कर दिया है। आजम खां वीसी के जरिए कोर्ट में पेश हुए। दोपहर से ही ऐसे मैसेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे।

हमेशा विवादों में रहने वाले सपा नेता के मुकदमों में लगातार सुनवाई हो रही है। वह मौजूदा समय में सीतापुर जेल में बंद है। सपा नेता आजम खां के अधिवक्ता ओं द्वारा चार मामलों में जमानत के प्रार्थना पत्र दाखिल किए थे। जिसमें लगातार सुनवाई एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट कोर्ट में चल रही थी। गुरुवार को भी इन मामलों में सुनवाई हुई।आजम खां के अधिवक्ता विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि आपत्तिजनक टिप्पणी करने और शत्रु संपत्ति से जुड़े मामलों में जमानत मिल गई है। जबकि गवाह को धमकाने के मामले में जमानत को खारिज कर दिया गया है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

जरूरी खबरें