Wed 27 May 2026

ब्रेकिंग

ईद-उल-अजहा को लेकर तैयारियां पूरी, विभिन्न मस्जिदों में नमाज का समय घोषित

डिस्पैच प्रक्रिया 8 जून से

सामाजिक न्याय व शिक्षकों के हितों पर उठाई आवाज

ऑपरेशन प्रहार के तहत रीठा साहिब पुलिस की कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार

डाउनलोड करने की अपील

सुचना

: बिजनौर की आंगनवाड़ी सेविका तबस्सुम का अनोखा अंदाज क्लास में गाते - गाते बच्चों को पढ़ाती है पाठ

रिपोर्ट •• आबिद सिद्दीकी

धामपुर/ बिजनौर जिले के ग्राम पंचायत तीबडी की एक आंगनबाड़ी सेविका ने साबित कर दिया कि अगर मन में कुछ करने का जज्बा हो तो कोई भी काम कठिन नहीं होता है। उनके अनोखे शिक्षण के तरीके को आज स्कूल के बच्चे काफी इंजॉय कर रहे हैं। इस सेविका का नाम है तबस्सुम जहां। बच्चे उस दिन उदास हो जाते हैं, जिस दिन मैडम क्लास में नहीं आती हैं।

बच्चों को तबस्सुम मैडम से पढ़ना अच्छा लग रहा है। आंगनबाड़ी सेविका तबस्सुम जहां का पढ़ाने का अंदाज बच्चों को खूब भा रहा है।  तबस्सुम के पढ़ाने के अनोखे अंदाज की चर्चा आज सभी की जुबान पर है। वह हर दिन खेल-खेल में नए–नए प्रयोग कर बच्चों को पढ़ाई कराती हैं। इससे बच्चे खूब मन लगाकर पढ़ाई कर रहे हैं। बच्चे भी तबस्सुम मैडम से पढ़ने की जिद करते हैं।

आंगनबाड़ी केंद्रो की सेविकाओ के पढ़ाने का तरीका शायद ही बेहतर देखने को मिल पाता है, लेकिन पढ़ाने का ये तरीका जमकर सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, बिजनौर जिले के ग्राम पंचायत तीबडी के आंगनबाड़ी केंद्र में सेविका तबस्सुम जहां के पढ़ाने के तरीके के लोग कायल हो गए हैं। मैडम के पढ़ाई कराने के वीडियो में सेविका तबस्सुम  काफी सुरीले और मजाकिया अंदाज में बच्चों को पढ़ना  सिखा रही है। केंद्र के सभी बच्चे भी मस्ती से उसे सीख रहे हैं।

Tags :

जरूरी खबरें