Wed 25 Nov 2026

ब्रेकिंग

युवाओं ने लगाई दौड़

रंगारंग कार्यक्रमों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां

धामी ने एक साथ 54 योजनाओं का खोला पिटारा,

मुख्यमंत्री का फोटो, श्रमिकों में राहत किट को लेकर दिखा उत्साह

निरीक्षक चेतन रावत का ऊधमसिंह नगर तबादला

सुचना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिलाधिकारी अनुज सिंह को किया सम्मानित : दिव्यांग बच्चों को सुगम्य पुस्तकालय के लिए मुरादाबाद के जिलाधिकारी को मिला प्रधानमंत्री पुरस्कार

■■दिव्यांग बच्चों को सुगम्य पुस्तकालय के लिए मुरादाबाद के जिलाधिकारी को मिला प्रधानमंत्री पुरस्कार

■■लोकसेवा दिवस पर दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिलाधिकारी अनुज सिंह को किया सम्मानित

■■इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जिले के साथ प्रदेश का भी बढ़ा गौरव

 मुरादाबाद/ नेकी कर दरिया में डाल यह पंक्तियां मुरादाबाद के जिलाधिकारी पर सटीक बैठ रही है। आपको बता दे उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के लिए सोमवार को यादगार दिन रहा। जब जिलाधिकारी अनुज सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों जिले में दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के लिए सुगम्य पुस्तकालय की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री पुरस्कार व सम्मान मिला।

जिले में दिव्यांग बच्चों को विशेष पद्धति के माध्यम से आधुनिक शिक्षा के लिए चार सुगम्य पुस्तकालय की स्थापना की गई है। इस पुस्तकालय में दिव्यांग बच्चों को ब्रेल लिपि के अलावा आडियो वीडियो सिस्टम के माध्यम से पढ़ाया जाता है।

दिव्यांगजन के लिए सुगम्य पुस्तकालय स्थापित करने की अनोखी पहल को नवाचार श्रेणी में प्रधानमंत्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। इसके लिए जिलाधिकारी अनुज सिंह को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। पहली बार मिली इस ऐतिहासिक उपलब्धि से जिले के साथ पूरे प्रदेश का गौरव बढ़ा है।

Tags :

ब्रेकिंग न्यूज़

विज्ञापन

जरूरी खबरें